बिहार के बक्सर-भोजपुर समेत कई जिलों में ठनका का अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के बक्सर-भोजपुर समेत कई जिलों में ठनका गिरने का अलर्ट जारी किया गया हैं। साथ ही साथ खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में इस समय मानसून की गतिविधियां बेहद कमजोर हैं, जिसके कारण बारिश नहीं हो रही हैं। हालांकि रविवार को कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली थी। आज भी कई इलाकों में वज्रपात के आसार हैं। 

बता दें की 24 जुलाई को बक्सर, भोजपुर, सारण, गोपालगंज, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद,अरवल, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, जहानाबाद, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, और लखीसराय में एक या दो स्थानों पर वज्रपात की आशंका हैं।

वहीं मुंगेर, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, जमुई, बांका, भागलपुर और अररिया में भी वज्रपात की चेतावनी दी गई हैं। इसलिए खराब मौसम के दौरान सावधान रहें, साथ ही साथ पेड़-पौधें और बिजली की खम्भे से दूरी बनाकर रहें। ताकि वज्रपात से कोई नुकसान ना हो।

0 comments:

Post a Comment