खबर के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 14वीं किस्त 27 जुलाई को ट्रांसफर की जाएगी। सुबह 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 14वीं किस्त DBT के माध्यम से हस्तांतरित किया जायेगा।
बता दें की देशभर के 8.5 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 14वीं किस्त के तहत दो हजार रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। बता दें की जिन किसानों को केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर लिया हैं, उन्हें पैसा दिया जायेगा।
किसान करें ये काम : पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए किसान ऑफिसियल वेबसाइट http://pmkisan.gov.in पर जा कर अपनी ईकेवाईसी को पूरा करें। वहीं बैंक खाता को आधार कार्ड से लिंक होना भी अनिवार्य हैं।

0 comments:
Post a Comment