खबर के अनुसार रेलवे ने पटना से मालदा और गया से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने को लेकर मंजूरी दी हैं। पटना से मालदा के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन सप्ताह में 6 दिन किया जायेगा। जबकि गया से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन हफ्ते में 3 दिन होगा।
वहीं रेलवे ने राज्य में तीन वंदे मेट्रो ट्रेन चलाने की भी घोषणा की हैं। इनका परिचालन जमालपुर से मालदा, भागलपुर से हावड़ा और भागलपुर से देवघर के बीच होगा। आपको बता दें की कि वंदे मेट्रो, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ही छोटा स्वरूप हैं।
इसके अलावा बनारस से आसनसोल के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी, जो बिहार से होकर गुजरेगी। जल्द ही इस ट्रेन का शेड्यूल जारी किया जायेगा। अभी वर्तमान समय में पटना से रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment