बक्सर : बिहार में डीजल अनुदान के लिए आवेदन शुरू

बक्सर : बिहार में खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार राज्य के किसानों को धान की रोपनी के लिए डीजल अनुदान दे रही हैं। जो किसान इसका लाभ लेना चाहते हैं वो ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

खबर के अनुसार खरीफ सीजन में वर्षा की कमी को देखते हुए सरकार ने किसानों को डीजल अनुदान देने का निर्णय लिया है। इसके लिए शनिवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई हैं। किसान जल्द से जल्द आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

बता दें की प्रति एकड़ प्रति सिंचाई 10 लीटर डीजल के लिए 750 रूपये की दर से किसानों को अनुदान का लाभ दिया जायेगा। धान का बिचड़ा एवं जूट फसल की अधिकतम 2 सिंचाई के लिए 1500 रूपये प्रति एकड़ की दर से किसानों को अनुदान मिलेगा। 

वहीं, खड़ी फसल में धान, मक्का, दलहनी, तेलहनी, मौसमी सब्जी, औषधीय एवं सुगन्धित पौधे की अधिकतम 3 सिंचाई के लिए किसानों को 2250 रूपये प्रति एकड़ की दर से अनुदान मिलेगा। किसान कृषि विभाग की वेबसाइट पर जा कर आवेदन करें।

0 comments:

Post a Comment