लुधियाना : पंजाब में घर बैठे 5 मिनट में बनाएं पैन कार्ड

लुधियाना : पंजाब में रहने वाले लोगों को कई काम के लिए पैन कार्ड की जरूरत होती हैं। ऐसे में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पैन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया हैं। अब आप ऑनलाइन के द्वारा सिर्फ पांच मिनट में अपना पैन कार्ड बना सकते हैं। 

खबर के अनुसार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के द्वारा आधार कार्ड की मदद से मात्र पांच मिनट में पैन कार्ड जारी किया जाता हैं। बता दें की इसके लिए आपको किसी तरह के कोई शुल्क नहीं देना नहीं पड़ेगा। यानि की फ्री में आप अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं। 

पंजाब में घर बैठे 5 मिनट में बनाएं पैन कार्ड?

1 .आयकर विभाग की वेबसाइट incometax.gov.in पर जाएं। 

2 .वेबसाइट के होम पेज पर instant e-pan card के विकल्प पर क्लिक करें। 

3 .इसके बाद आप यहां पर अपना आधार नंबर को सही-सही दर्ज करें।

4 .अब आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज का वेरिफाई करें। 

5 .इसके बाद आपके सामने आधार से संबंधित पूरी डिटेल्स दिखाई देगी, उसे पढ़कर सब्मिट करें। 

6 .इसके बाद आपका पैन कार्ड बनकर तैयार हो जायेगा, इसे पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड कर लें।

0 comments:

Post a Comment