यूपी के कानपुर में तेजी से बढ़ रहा डेंगू, रहें सावधान

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर में डेंगू का प्रकोप तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई हैं और डेंगू केस वाले इलाकों में जाकर लोगों के सैम्पल ले रही है।

खबर के अनुसार अभी तक कानपुर शहर में लगभग 16 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। हर साल बारिश के समय कानपुर में डेंगू के मरीज मिलते हैं। इसलिए कानपुर के अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए एक अलग वार्ड निर्धारित कर दिया गया है।

वहीं डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें बनाई हैं। ये टीमें कानपुर के ग्रामीण इलाकों में लोगों के घर-घर जाकर दस्तक दे रही हैं। साथ ही साथ डेंगू किस कारण से होते हैं, उसके बारे में बता रही हैं ताकि डेंगू को रोका जा सकें। 

डेंगू से बचने के उपाय?

1 .घर के आसपास पानी जमा न होने दें। 

2 .टंकियों और बर्तनों को ढक कर रखें। 

3 .कूलर का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदले। 

4 .बच्‍चों को ऐसे कपड़े पहने जिससे उनके हाथ पांव पूरी तरह से ढके रहे। 

5 .सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, घर से मच्छरों को हमेशा दूर रखें, इसके लिए मच्छर भगाने वाली दवाइयों का प्रयोग करें। 

0 comments:

Post a Comment