राजकोट में नए एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे PM मोदी

न्यूज डेस्क: गुजरात के राजकोट से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 27 और 28 जुलाई को पीएम मोदी का गुजरात दौरा होने वाला हैं। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी राजकोट में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।

खबर के अनुसार पीएम मोदी 27 जुलाई को राजकोट शहर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले हीरासर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का उद्घाटन कर उसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसको लेकर राजकोट में तैयारी की जा रही हैं। 

आपको बता दें की खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2017 में इस हवाई अड्डे की आधारशिला रखी थी। अब उनके द्वारा ही इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जायेगा। इस एयरपोर्ट से विमान संचालन शुरू होने से लोगों का आवागवन बेहतर होगा। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजकोट में बन रहे इस नए हवाई अड्डे का काम लगभग पूरा हो गया हैं। पीएम मोदी के उद्घाटन के बाद बहुत जल्द इस एयरपोर्ट को आम आदमी के लिए चालू किया जायेगा और इस एयरपोर्ट से विमान का संचालन शुरू होगा।

0 comments:

Post a Comment