यूपी के सरकारी अस्पतालों में 2532 पदों पर भर्ती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बुधवार को राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। 

इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए उठाए गए कदमों का उल्लेख किया और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को 2532 विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती के लिए अधियाचन भेजे जाने की जानकारी दी।

उन्होंनेबताया कि सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को 2532 विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती के लिए अधियाचन भेजा गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता में सुधार होगा। जल्द ही भर्ती से संबंधित नोटिश जारी की जाएगी।

ब्रजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में पिछले एक साल में इलाज कराने वाले रोगियों के आंकड़े भी विधान परिषद में पेश किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी अस्पतालों में उपचार की सुविधाओं को बढ़ाया है, जिससे अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। पाठक ने यह भी बताया कि सरकार ने अस्पतालों में आधुनिक उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, ताकि लोगों को बेहतर इलाज मिल सके।

0 comments:

Post a Comment