UP: आगरा और अहमदाबाद के बीच सीधी फ्लाइट

न्यूज डेस्क: फ्लाइट से सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आगरा से अहमदाबाद के बीच फ्लाइट जनवरी से एक बार फिर शुरू होने जा रही है, जो इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित होगी। पिछले साल यह फ्लाइट दो महीने के लिए चलाई गई थी, लेकिन अब इसे नियमित रूप से शुरू किया जा रहा है। 

इसके अलावा, आगरा से बेंगलुरु की फ्लाइट भी सातों दिन उपलब्ध कराई जाएगी, जो पहले हफ्ते में सिर्फ चार दिन चलती थी। बता दें की आगरा से वर्तमान में मुंबई, हैदराबाद, और बेंगलुरु की फ्लाइट्स चल रही हैं, जो इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित हैं। 

बता दें की आगरा से बेंगलुरु की उड़ानों में आईटी प्रोफेशनल्स की संख्या ज्यादा है, वहीं मुंबई के लिए कारोबारियों की बुकिंग अधिक है। बेंगलुरु की उड़ानों को सातों दिन चलाने का निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि आगरा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा आईटी सेक्टर में काम करने के लिए बेंगलुरु जाते हैं।

हालांकि, अहमदाबाद से आगरा के बीच फ्लाइट का नया शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है। इस फ्लाइट का शेड्यूल नागरिक उड्डयन निदेशालय से आने की उम्मीद है। पहले यह फ्लाइट अहमदाबाद-आगरा-जयपुर के बीच चलाई जा रही थी, और यह दोपहर 1:10 बजे अहमदाबाद से आगरा आती थी और 1:45 बजे आगरा से उड़ान भरती थी।

0 comments:

Post a Comment