हालांकि दुनिया भर में बहुत से देश चांदी का उत्पादन कर रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ा उत्पादक देश मेक्सिको है। विश्व सिल्वर सर्वे 2025 के अनुसार, मेक्सिको दुनिया की कुल चांदी का लगभग 24% उत्पादन करता है। फ्रेस्निलो और पेनास्क्विटो जैसी माइनिंग कंपनियों की मदद से यह देश एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के ज़रिए चांदी का उत्पादन करता है।
वहीं, चीन इस सूची में दूसरे स्थान पर है। यहां चांदी मुख्य रूप से बड़े बेस-मेटल खानों के बाय-प्रोडक्ट के रूप में निकलती है। चीन केवल उत्पादक ही नहीं, बल्कि दुनिया का एक बड़ा उपभोक्ता भी है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और औद्योगिक उत्पादों में इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करता है।
भारत है कहां?
भारत चांदी उत्पादन में शीर्ष 10 देशों में शामिल नहीं है, लेकिन यह दुनिया के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है। भारतीय बाजार में ज्वेलरी और औद्योगिक जरूरतों के लिए बड़ी मात्रा में चांदी की मांग होती है। इसलिए भारत काफी हद तक इंपोर्ट पर निर्भर करता है। विश्व स्तर पर भारत का उत्पादन लगभग 11वें स्थान पर है, लेकिन उपभोग के मामले में इसकी भूमिका काफी अहम है।
दुनिया के 10 सबसे बड़े चांदी उत्पादक देश
1 .मेक्सिको – दुनिया का सबसे बड़ा चांदी उत्पादक, कुल उत्पादन का 24% हिस्सा।
2 .चीन – दूसरे स्थान पर, मुख्य रूप से बड़े बेस-मेटल खानों के बाय-प्रोडक्ट के रूप में चांदी निकालता है।
3 .पेरू – दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक, खदानों से प्रमुख रूप से चांदी प्राप्त होती है।
4 .चिली – मुख्यतः तांबे के खानों से चांदी के बाय-प्रोडक्ट के रूप में उत्पादन।
5 .बोलीविया – लैटिन अमेरिका का प्रमुख उत्पादक, खानों से चांदी की अच्छी मात्रा उत्पादन।
6 .पोलैंड – यूरोप का बड़ा उत्पादक, चांदी उत्पादन में स्थिर योगदान।
7 .रूस – बाय-प्रोडक्ट और खानों से चांदी का उत्पादन करता है।
8 .ऑस्ट्रेलिया – खानों और माइनिंग कंपनियों के माध्यम से स्थिर उत्पादन।
9 .संयुक्त राज्य अमेरिका – चांदी उत्पादन में शीर्ष 10 में, खानों से प्राप्त।
10 .अर्जेंटीना – लैटिन अमेरिका का छोटा लेकिन महत्वपूर्ण उत्पादक।
.png)
0 comments:
Post a Comment