खुशखबरी का बड़ा धमाका, यूपी में 3 नई भर्तियों के खुले मौके

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक के बाद एक खुशखबरी सामने आ रही है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह समय बेहद खास बन गया है, क्योंकि प्रदेश में तीन बड़ी भर्तियों का ऐलान किया गया है। राजस्व विभाग से लेकर पुलिस विभाग तक हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए यह मौका भविष्य को सुरक्षित बनाने का सुनहरा अवसर है।

1. यूपी लेखपाल भर्ती 2026: 7994 पदों पर सुनहरा मौका

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, जो लंबे समय से लेखपाल भर्ती का इंतजार कर रहे थे। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 तय की गई है। आवेदन UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है। स्थायी सरकारी नौकरी, सम्मानजनक पद और बेहतर भविष्य की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

2. यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025: 537 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब-इंस्पेक्टर के 537 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में ग्रेजुएट, बी.कॉम, डिप्लोमा और मास्टर डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 से शुरू हो गयी है और 19 जनवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट upprpb.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। पुलिस सेवा में जाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह भर्ती बड़ी सौगात है।

3. यूपी पुलिस रेडियो कैडर असिस्टेंट ऑपरेटर भर्ती 2025

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने रेडियो कैडर असिस्टेंट ऑपरेटर के 44 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक खास अवसर है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 03 दिसंबर 2025 से शुरू हो गयी है है जो 02 जनवरी 2026 तक किए जा सकते हैं। चयन प्रक्रिया, योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

0 comments:

Post a Comment