भारत के लिए बड़ी खुशखबरी: दुनिया हैरान, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

नई दिल्ली: आज के समय में भारत की ग्रोथ दुनिया में सबसे तेज हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2025 में भारत के औद्योगिक उत्पादन (IIP) ने पिछले साल की तुलना में 6.7% की शानदार वृद्धि दर्ज की है। यह आंकड़ा न केवल अर्थशास्त्रियों की उम्मीद से दोगुना है बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत वापसी का भी संकेत देता है। विशेषज्ञों ने केवल 2.5% की वृद्धि का अनुमान लगाया था, लेकिन वास्तविक डेटा ने सभी को चौंका दिया।

अक्टूबर 2025 में त्योहारी सीजन के कारण आई मंदी के चलते उत्पादन केवल 0.4% बढ़ा था, लेकिन नवंबर में उद्योगों ने तेजी से रिकवरी की। यह वृद्धि न केवल उत्पादन में सामान्य स्तर पर वापसी को दर्शाती है बल्कि खपत में तेजी का भी संकेत है।

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने बढ़ाया औद्योगिक उत्पादन

इस उछाल में सबसे अहम योगदान मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का रहा। नवंबर में मैन्युफैक्चरिंग ने 8% की वृद्धि दर्ज की। खास तौर पर बेसिक मेटल्स, फैब्रिकेटेड मेटल प्रोडक्ट्स, फार्मास्यूटिकल्स और मोटर व्हीकल्स ने औद्योगिक विकास को गति दी। माइनिंग गतिविधियों में भी सुधार देखा गया और 5.4% की वृद्धि हुई, जबकि बिजली उत्पादन में पिछले साल के मुकाबले 1.5% की गिरावट आई। इसके बावजूद कुल औद्योगिक वृद्धि मजबूत बनी रही।

सबसे आगे रहे ये तीन सेक्टर

नवंबर में औद्योगिक विकास में सबसे बड़ा योगदान देने वाले तीन प्रमुख सेक्टर रहे:

इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन गुड्स: 12.1% की वृद्धि

मोटर व्हीकल्स, ट्रेलर और सेमी-ट्रेलर: 11.9% की तेजी

फार्मास्यूटिकल्स, मेडिसिनल केमिकल और बॉटनिकल प्रोडक्ट्स: 10.5% की बढ़ोतरी

अन्य सेक्टरों में भी बढ़त

कैपिटल गुड्स का उत्पादन: 10.4%, इंटरमीडिएट गुड्स: 7.3%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स: 10.3%, बेसिक मेटल्स: 10.2%, प्राइमरी गुड्स: 2%, कंज्यूमर नॉन-ड्यूरेबल्स: 7.3% बढ़ा हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह उछाल भारतीय उद्योगों की स्थिरता और ताकत को दर्शाता है। त्योहारी सीजन के बाद उत्पादन में यह तेजी अर्थव्यवस्था की मजबूत पकड़ और बाजार में बढ़ते निवेश का संकेत है।

0 comments:

Post a Comment