जानें, सप्ताह के किस दिन करें कौन से भगवान की पूजा

शास्त्रों की बात करें तो भारतीय हिन्दू संस्कृति में 33 हजार देवी देवताओं की पूजा की जाती हैं। लेकिन उस सभी देवी देवताओं में सिर्फ सात ऐसे देवी देवता हैं जिनका पूजा करना सबसे लाभदायक होता हैं तथा इनके पूजा करने से जीवन में सुख और शांति बनी रहती हैं। आज इसी संदर्भ में शास्त्रों के अनुसार हम आपको सप्ताह के दिन के अनुसार बताएँगे की सप्ताह के कौन से दिन किस भगवान की पूजा करनी चाहियें। जिससे इंसान को सबसे ज्यादा फल की प्राप्ति होती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की सप्ताह के किस दिन करें कौन से भगवान की पूजा।
सोमवार, शास्त्रों के अनुसार सोमवार का दिन महादेव का दिन होता हैं तथा इस दिन जो भी लोग महादेव की पूजा करते हैं उनके जीवन पर महादेव की असीम कृपा होती हैं। तथा उनकी कृपा से जीवन में सुख और शांति के साथ साथ कैरियर और नौकरी पेशा में भी तरक्की हासिल होती हैं। साथ हीं साथ इंसान के जीवन पर नकारात्मक शक्तियां वास नहीं करती हैं। इसलिए सोमवार के दिन महादेव की पूजा करें। ये आपके लिए शुभ साबित होगा।
मंगलवार, दरअसल मंगल बार के दिन मंगल ग्रह के बुरे प्रभाव से बचने के लिए हनुमान जी की पूजा की जाती हैं। इनके पूजा करने से जीवन पर मंगल का अमंगल नहीं होता हैं तथा घरों में शांति भी बनी रहती हैं। साथ हीं साथ हनुमान जी की पूजा करने से इंसान के जीवन पर सकारात्मक चीजों का प्रभाव होता हैं। जिससे इंसान अपने जीवन में तरक्की हासिल करता हैं। इसलिए मंगल बार के दिन हनुमान जी की पूजा करें।
बुधवार, शास्त्रों की बात करें तो बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करनी चाहियें। क्यों की इस दिन जो भी लोग भगवान गणेश की पूजा करते हैं उनके जीवन में कभी कोई कष्ट नहीं आता हैं। साथ हीं साथ उनके जीवन में मान सम्मान की प्राप्ति होती हैं। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने समय हरे या पीले रंग का कपड़ा पहनने। ये आपके लिए शुभ साबित होगा।
गुरूवार, शास्त्रों के अनुसार गुरूवार के दिन श्री हरी विष्णु की पूजा की जाती हैं। जो लोग इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। उनके जीवन में प्रेम की प्राप्ति होती हैं तथा उन्हें मनचाहा जीवन साथी मिलता हैं। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आप गुरूवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें। इससे आप प्रेम विवाह करने में सफलता हासिल करेंगे।
शुक्रवार, यह दिन माँ लक्ष्मी का दिन माना जाता हैं तथा इस दिन जो भी लोग माँ लक्ष्मी की पूजा करते हैं उनके जीवन में धन सम्पत्ति की कोई कमी नहीं होती हैं। साथ हीं साथ उनका जीवन तरक्की के रास्ते पर हमेशा बना रहता हैं और उन्हें अपने हर कार्यों में सफलता हासिल होती हैं। इसलिए हर शुक्रवार माँ लक्ष्मी की पूजा ज़रूर करें।
शनिवार, शास्त्रों के अनुसार ऐसे तो शनिवार का दिन शनि देव का होता हैं लेकिन इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से फल की प्राप्ति होती हैं तथा जीवन पर कभी नकारात्मक शक्तियां हावी नहीं होती हैं। साथ हीं साथ इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से इंसान के जीवन पर शनि का प्रकोप नहीं होता हैं। ऐसे आप इस दिन हनुमान जी के साथ साथ शनि देव की भी पूजा कर सकते हैं।
रविवार, शास्त्रों की बात करें तो रविवार का दिन सूर्य देव का दिन होता हैं। इस दिन जो भी लोग सूर्य देव की पूजा करते हैं उनके जीवन पर सूर्य देव की असीम कृपा होती हैं तथा उनकी कृपा से इंसान अपने जीवन में सशक्त और उच्च व्यक्तित्व का बनता हैं। इसलिए आप रविवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करें या उनकी पूजा करें ये आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

0 comments:

Post a Comment