पृथ्वी तत्व की होती हैं ये 3 राशियाँ

ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो राशियों को पांच तत्वों के आधार पर बांटा गया हैं। उनमें से हीं एक हैं पृथ्वी तत्व। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे उन राशियों के बारे में जो पृथ्वी तत्व की राशि हैं तथा इस राशि के लोग पृथ्वी की तरह हीं धनवान और खूबसूरत होते हैं। इनका जीवन सभी चीजों से भरा हुआ होता हैं और इनके जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती हैं। इन राशि वाले लोगों की सबसे खास बात यह होती हैं की ये कभी किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की जानें, पृथ्वी तत्व की होती हैं ये 3 राशियाँ।
वृष राशि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृष राशि पहली ऐसी राशि हैं जिसे पृथ्वी तत्व की राशि मानी जाती हैं। इस राशि के लोग अपने जीवन में पृथ्वी की तरह अड़िग होते हैं। इनमें साहस और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती हैं। साथ हीं साथ इस राशि के लोग अपने जीवन में धनवान होते हैं। इनकी सबसे बड़ी कमज़ोरी जिद्दी पन और क्रोध होता हैं। इनकी कुंडली में चन्द्रमा सबसे शक्तिशाली होती हैं जो इन्हे अपने जीवन में शक्ति प्रदान करती हैं। वृष राशि वाले लोगों का स्वामी शुक्र होता हैं।
कन्या राशि, पृथ्वी तत्व की दूसरी राशि कन्या राशि होती हैं। इस राशि के लोगों का स्वामी बुध हैं जो इन्हे जीवन में धनवान बनाता हैं। इस राशि के लोग दिल के अच्छे इंसान होते हैं लेकिन इनका स्वार्थ इनकी जिंदगी की सबसे बड़ी कमज़ोरी होती हैं। ये लोग धन के मामले में भी भाग्यशाली होते हैं। इन्हे जीवन में धन की कोई कमी नहीं होती हैं। अगर आप कन्या राशि के जातक हैं तो आप गायत्री मंत्र का जाप ज़रूर करें इससे आपके जीवन में सुख शांति बनी रहेगी और आपको अपने हर कार्यों में सफलता हासिल होगी।
मकर राशि, राशिफल में शामिल मकर राशि तीसरी ऐसी राशि हैं जिसे पृथ्वी तत्व की राशि मानी जाती हैं। इस राशि के लोग अपने जीवन में साहसी के साथ आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। ये लोग अपने जीवन में अपनी बुद्धि और विवेक के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस राशि वाले लोगों की सबसे बड़ी कमज़ोरी इनका अहंकार होता हैं। अगर आप मकर राशि के जातक हैं तो आप प्रतिदिन सूर्य देव की आराधना करें। उनकी आराधना से आपके जीवन में ख़ुशियाँ बनी रहेगी और आप अपने जीवन में हमेशा तरक्की हासिल करेंगे।

0 comments:

Post a Comment