गर्भावस्था के दौरान इन 4 अंगों में सूजन आना हैं नॉर्मल

जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भावस्था में उसके शरीर के अंगों में कई तरह के सूजन आ जाते हैं। कुछ सूजन तो महिलाओं के साथ साथ उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी खतरनाक होता हैं तो कुछ सूजन नॉर्मल होते हैं। इससे महिला को डरने की कोई ज़रूरत नहीं होती हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे गर्भावस्था के दौरान होने वाले उन अंगों के सूजन के बारे में जिन अंगों में सूजन होना नॉर्मल होता हैं। लेकिन महिलाओं को इस सूजन पर ध्यान ज़रूर देनी चाहियें। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था के दौरान इन 4 अंगों में सूजन आना हैं नॉर्मल।

पैरों में सूजन, गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं के यूरिन में प्रोटीन की मात्रा बढ़ने से पैरों में सूजन आ जाती हैं। यह एक नॉर्मल समस्या हैं इससे महिलाओं को डरने की कोई ज़रूरत नहीं होती हैं। पैरों में सूजन की यह समस्या लगभग 90 फीसदी गर्भवती महिलाओं के साथ होता हैं। इससे बचने के लिए महिलाएं अपने पैरों का मसाज कर सकती हैं या फिर गुनगुने पानी में कुछ देर अपने पैरों को भी डूबा कर रख सकती हैं। इससे महिलाओं को आराम महसूस होगा तथा सूजन भी कम हो जायेंगे।
चेहरे पर सूजन, गर्भवती महिलाओं के चेहरे पर सूजन की यह समस्या एक नॉर्मल समस्या हैं जो गर्भावस्था के दौरान शरीर में होने वाले हॉर्मोनिकल परिवर्तन के कारण होता हैं। इससे महिलाओं को डरने की कोई बात नहीं हैं ये समस्या हर गर्भवती महिलाओं के साथ होती हैं। इस सूजन की समस्या से बचने के लिए सिर्फ एक हीं उपाय व्यायाम का हैं। प्रतिदिन व्यायाम करके गर्भवती महिलाएं चेहरे के इस सूजन की समस्या को कम कर सकती हैं।
ब्रेस्ट में सूजन, गर्भावस्था के दौरान सभी महिलाओं के ब्रेस्ट में सूजन आ जाते हैं। क्यों की गर्भवती होने के बाद महिलाओं के ब्रेस्ट में दूध उत्पादन करने वाले उतकों का निर्माण होना प्रारम्भ हो जाता हैं। जिससे ब्रेस्ट में सूजन आ जाती हैं तथा कभी कभी दर्द की समस्या भी बनी रहती हैं। इससे महिलाओं को चिंतित होने की कोई ज़रूर नहीं हैं क्यों की गर्भावस्था में यह समय एक नॉर्मल समस्या हैं। इससे बचने के लिए महिलाओं को ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करना चाहियें इससे ब्रेस्ट में होने वाले दर्द से राहत मिलती हैं।
मसूड़ों में सूजन, जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भावस्था के दौरान उसके मसूड़ों में सूजन आ जाते हैं। मसूड़ों में सूजन आना नॉर्मल होता हैं। क्यों की ये समस्या गर्भवती महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन बढ़ाने के कारण होता हैं। इससे महिलाओं को चिंता नहीं करनी चाहियें बल्कि इससे बचने के लिए महिलाओं को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहियें। साथ हीं साथ उसे ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहियें जिसमे कैल्शियम और हिमोग्लोबिन की मात्रा भरपूर पायी जाती हो।

0 comments:

Post a Comment