नई दिल्ली। हमारे देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को पछाड़ कर TCS फिर से एक बार देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गयी हैं। TCS कंपनी का बाजार मूल्य 8 लाख करोड़ रूपये से ज्यादा का हो गया हैं। कल शेयर बाजार में आयी तेजी की बजह से TCS कंपनी ने ये रिकॉर्ड कायम किया। लेकिन वही रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्य 8 लाख रूपये से नीचे रहा। अभी वर्तमान में TCS हमारे देश की सबसे बड़ी IT कंपनी हैं। कल बॉम्बे एस्टॉक मार्केट में TCS के शेयर का 2096 रुपए तक पहुंच गया जिसके कारण TCS के बाजार मूल्यों में बढ़ोतरी हुई हैं और देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गयी।
वही अगर रिलायंस इंडस्ट्रीज की बात करे तो शेयर में गिरावट के कारण मंगलवार को रिलायंस का शेयर 1326 रूपये से घटकर 1240 रूपये के करीब आ कर बंध हुआ। जिससे रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्य पहले घटकर 7.85 लाख रूपये पर आ गया।
शेयर मार्केट में ये उतार चढ़ाव रूपये के मूल्य को लगातार गिरने के कारण हो रहा हैं। डॉलर का मूल्य लगातार बढ़ता जा रहा हैं। अभी वर्तमान में डॉलर का मूल्य 71.28 रूपये तक पहुंच गया हैं। जिससे आईटी सेक्टर के कंपनी को फायदा हो रहा हैं। लेकिन और सेक्टर के कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही हैं।
अगर डॉलर का दाम इसी तरह बढ़ता रहा तो शेयर बाजार में और भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता हैं। इस उतार चढ़ाव के कारण हीं रिलायंस इंडस्ट्रीज को पछाड़ कर अब TCS देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गयी हैं। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा की TCS कितने समय तक देश की सबसे बड़ी कंपनी बनी रह सकती हैं।
0 comments:
Post a Comment