अग्नि तत्व से बनी होती ये 3 राशियाँ

शास्त्रों की बात करें तो ज्योतिष शास्त्र में 12 राशि बनाई गयी हैं और इन सभी 12 राशियों को उसके प्रभाव के अनुसार अलग अलग तत्वों से निर्माण किया गया हैं। इन तत्वों में एक तत्व अग्नि तत्व का हैं और इन अग्नि तत्व में वो राशियाँ हैं जिन राशियों के लिए सूर्य सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं तथा इस राशियों के लोग अपने जीवन में सशक्त और बहादुर होते हैं। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे उन राशियों के बारे में जो राशियाँ अग्नि तत्व की राशि होती हैं तथा इस राशि के लोगों के अंदर ऊर्जा और अग्नि की काफी मात्रा होता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की अग्नि तत्व से बनी होती ये 3 राशियाँ।
मेष राशि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि पहली ऐसी राशि हैं जो अग्नि तत्व से बनी हैं। क्यों की इस राशि के लोगों का स्वामी मंगल हैं तथा इन पर सूर्य का प्रभाव सबसे अधिक होता हैं। जिसके कारण इस राशि के लोग अपने जीवन में साहसी और बहादुर होते हैं तथा इनके अंदर ऊर्जा और क्रोध बहुत अधिक होता हैं। ये लोग अपने जीवन में अपने तेज़ दिमाग के लिए जाने जाते हैं तथा बड़ी बड़ी सफलता हासिल करते हैं। अगर आप मेष राशि के जातक हैं तो आपको सूर्य की उपासना ज़रूर करनी चाहिए।
सिंह राशि, राशिफल में सिंह राशि दूसरी ऐसी राशि हैं जो अग्नि तत्व से बनी हुयी हैं। इस राशि को अग्नि तत्व की सबसे प्रमुख राशि मानी जाती हैं। क्यों की इस राशि के लोगों का स्वामी सूर्य हैं तथा इनके जीवन पर भी सूर्य का प्रभाव सबसे अधिक होता हैं। जिसके कारण इस राशि के लोग अपने जीवन में साहसी और आत्मविश्वासी बनते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की छमता सबसे अधिक होती हैं। साथ हीं साथ ये लोग गुस्से वाले भी होते हैं इनमें अग्नि की तरह क्रोध होता हैं। अगर आप सिंह राशि के जातक हैं तो आप सूर्य की उपासना के साथ साथ गायत्री मंत्र के भी जाप ज़रूर करें।
धनु राशि, यह राशि भी अग्नि तत्व से बनी होती हैं तथा इस पर सूर्य का प्रभाव भी तीव्र होता हैं। जिसके कारण इस राशि के लोग अपने जीवन में साहसी के साथ साथ ऊर्जावान होते है। इन्हे अंदर अग्नि की तरह क्रोध होता हैं। लेकिन ये लोग दिमाग से बहुत तेज़ होते हैं और इनका ज्ञान हीं इनकी शक्ति होती हैं जो इन्हे जीवन में एक सफल इंसान बनाती हैं। इस राशि के लोग अपने जीवन में कभी किसी से कोई सलाह नहीं लेते हैं तथा अपनी जिंदगी के सारे फैसले खुद करते हैं। इनका स्वामी बृहस्पति होता हैं। धनु राशि वाले जातकों को भगवान सूर्य की आराधना ज़रूर करनी चाहियें।

0 comments:

Post a Comment