माँ बनने के बाद महिलाओं को खानी चाहिए ये 5 चीजें

माँ बनना हर महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत लम्हा होता हैं। लेकिन माँ बनने के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल परिवर्तन होते हैं जिसके कारण इनका शरीर कमजोर हो जाता हैं तथा शरीर में कई तरह के संक्रमण होने का भी ख़तरा होता हैं। इन सभी चीजों के बचने के लिए महिलाओं को कुछ ऐसे पोषक तत्वों का सेवन करना चाहियें जिससे उनका स्वास्थ अच्छा और सेहतमंद रह सके। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के बारे में जिन चीजों को खाना माँ बनने के बाद महिलाओं के लिए लाभदायक होता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की माँ बनने के बाद महिलाओं को खानी चाहिए ये 5 चीजें।
अनार, माँ बनने के बाद महिलाओं के शरीर को सबसे ज्यादा आयरन और हिमोग्लोबिन की ज़रूरत होती हैं। क्यों की महिलाओं में डिलीवरी के वक्त बहुत सारे रक्त शरीर से बाहर आ जाते हैं जिससे उनके शरीर में कमज़ोरी और थकान बनी रहती हैं। इसलिए खून की कमी को दूर करने के लिए माँ बनने के बाद महिलाओं को अनार ज़रूर खानी चाहिए। इससे महिलाओं के शरीर में लाल रक्त कोशिका का निर्माण होता हैं और आयरन और हिमोग्लोबिन की कमी भी दूर हो जाती हैं।
ओट्स, दरअसल ओट्स में फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती हैं जो माँ बनने के बाद महिलाओं के लिए अति आवश्यक होता हैं। माँ बनने के बाद बहुत सारी महिलाओं के मस्तिष्क में तनाव की समस्या बनी रहती हैं तथा उनका मन चिड़चिड़ा रहता हैं। इससे बचने के लिए महिलाओं को ओट्स ज़रूर खाने चाहिए। इससे महिलाओं में तनाव कम होते हैं। इतना हीं नहीं ओट्स में आयरन की भी मात्रा पायी जाती हैं जो महिलाओं के लिए लाभदायक होता हैं।
पालक, माँ बनने के बाद महिलाओं के शरीर में विटामिन ए की कमी हो जाती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को पालक का सेवन करना चाहियें। क्यों की पालक में पोषक तत्वों के साथ साथ विटामिन ए की भी भरपूर मात्रा पायी जाती हैं जो महिलाओं के लिए लाभदायक होता हैं। इसके सेवन से महिलाओं के शरीर में विटामिन ए की कमी दूर हो जाती हैं। इसलिए माँ बनने के बाद हर महिला अपने सुबह की डाइट में पालक का जूस ज़रूरी शामिल करें।
अंडा, जब कोई महिला माँ बनती हैं तो उसके शरीर में सबसे ज्यादा प्रोटीन की कमी होती हैं। इस कमी को दूर करने के लिए महिलाओं को अंडे का सेवन करना चाहियें। क्यों की अंडा में प्रोटीन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। इससे माँ बनने के बाद महिलाओं के शरीर को ताकत मिलती हैं तथा प्रोटीन के साथ साथ विटामिन डी की भी कमी पूरी हो जाती हैं। इसलिए माँ बनने के बाद हर महिला को अंडा का सेवन ज़रूर करनी चाहियें। इससे स्वास्थ भी अच्छे रहते हैं।
दूध, दरअसल दूध में कई तरह के पौष्टिक तत्वों के साथ साथ विटामिन, प्रोटीन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा पायी जाती हैं जो माँ बनने के बाद महिलाओं के लिए बहुत लाभदायक होती हैं। इससे महिलाओं को स्वास्थ लाभ के साथ साथ शरीर पर सकारात्मक प्रभाव भी पड़ता हैं। इससे महिलाओं के शरीर की हड्डियाँ भी मजबूत होती हैं। इतना हीं नहीं दूध के सेवन से महिलाओं के साथ साथ उसका बच्चा भी स्वस्थ रहता हैं। इसलिए माँ बनने के बाद महिलाओं के प्रतिदिन दूध का सेवन करनी चाहियें।

0 comments:

Post a Comment