साइंस के अनुसार जानें क्यों हो जाते हैं लोग प्यार में पागल

साइंस की बात करें तो किसी भी इंसान का प्यार में पागल होना भी एक वैज्ञानिक कारण होता हैं। इसका सीधा असर इंसान के दिमाग पर पड़ता हैं। आज इसी संदर्भ में साइंस के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की किसी भी इंसान के शरीर में प्यार होने के बाद ऐसा क्या परिवर्तन होता हैं की इंसान किसी के प्यार में पागल हो जाता हैं। उसे रात दिन सोते जागते सिर्फ और सिर्फ प्यार की याद आती हैं। इतना हीं नहीं लोग प्यार में किसी भी हद तक चले जाने को भी तैयार रहते हैं। तो आइये जानते हैं साइंस के अनुसार विस्तार से की क्यों हो जाते हैं लोग प्यार में पागल।
1 .साइंस के अनुसार जब किसी इंसान को प्यार होता हैं तो इसका सबसे ज्यादा असर इंसान के दिमाग में होता हैं। प्यार होने के बाद इंसान के दिमाग में Neuropeptide हार्मोन्स का स्राव होता हैं। जिससे इंसान किसी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ जाता है और जैसे जैसे इस हार्मोन्स का स्राव बढ़ता जाता हैं वैसे वैसे इंसान प्यार में डूबता जाता हैं। इतना हीं नहीं इस हार्मोन्स के स्थिरता को बढ़ाने से हीं इंसान किसी के प्यार में पागल हो जाता हैं और उसके बिना रह नहीं पाता हैं।
2 .प्यार होने के बाद इंसान के दिमाग के हाइपोथैलेमस में ऑक्सीटोसिन का प्रोडक्शन बढ़ जाता हैं। तब इंसान किसी के साथ शारीरिक और भावनात्मक रूप से जुड़ने के लिए बेचयन रहने लगता हैं। इतना हीं नहीं जैसे जैसे इस हार्मोन्स का प्रोडक्शन बढ़ाता हैं। इंसान का अपने पार्टनर के प्रति आकर्षण भी बढ़ता जाता हैं और इंसान प्यार में पागल हो जाता हैं। ये सारी प्रक्रिया इंसान के दिमाग में सामान्य तरीकों से होती हैं इससे डरने और चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं हैं।
3 .साइंस के अनुसार प्यार में पागल होना इंसान के यादास्त पर भी निर्भर करता हैं। क्यों की प्यार होने के बाद इंसान जब किसी एक हीं इंसान के बारे में बार बार सोचता रहता हैं तो इससे इंसान के दिमाग के Temporal Lobe पर ज़ोर पड़ता हैं। जिसके कारण ये Temporal Lobe सिर्फ और सिर्फ प्यार के बारे में यादास्त बनाने लगता हैं। जिससे इंसान धीरे धीरे प्यार में पागल हो जाता हैं और वो चाह कर भी खुद को इससे दूर नहीं कर पाता हैं। कभी कभी Temporal Lobe पर ज़ोर पड़ना इंसान के लिए खतरनाक भी साबित होता हैं और इसमें इंसान खुद को पूरी तरह से प्यार में समर्पित कर देता हैं। यहाँ तक की प्यार ना मिलने की स्थिति में गलत रास्ता भी अपना लेता हैं।

0 comments:

Post a Comment