हेल्थ डेस्क: जब कोई महिला माँ बनती हैं तो माँ बनने के बाद उनके मन में बच्चे के विकास को लेकर चिंता बनी रहती हैं। महिलाएं अपने बच्चे को कई तरह के तेल से मालिश करती हैं ताकि उसके बच्चे के शरीर की हड्डियां मजबूत रह सके और उसका विकास ठीक तरीकों से हो सके। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे तेल के बारे में जिस तेल से आप अपने बच्चे की मालिश कर सकते हैं। इससे हड्डियां मजबूत होगी तथा आपका बच्चा स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
सरसों का तेल, दरअसल सरसों का तेल गर्म होता हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक माना जाता हैं। इस तेल से बच्चे की मालिश करने से उसकी त्वचा चिकनी होती हैं तथा बच्चे को इससे आराम मिलता हैं। साथ हीं साथ सरसों के तेल से मालिश करने से बच्चे के शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता हैं तथा बच्चे के बीमार होने के चांस कम जाते हैं। इसलिए आप अपने बच्चे को सरसों का तेल से मालिस कर सकते हैं।
नारियल का तेल, बच्चे की मालिश के लिए नारियल का तेल भी लाभदायक माना जाता हैं। क्यों की नारियल के तेल में एंटी बैक्ट्रीरियल गुण पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए बेहतर होता हैं। साथ हीं साथ इस तेल से बच्चे की मालिश करने पर उसकी हड्डियां मजबूत हो जाती हैं और हड्डियों का ग्रोथ भी सही तरीकों से होता हैं। नारियल का तेल काफी हल्का होता हैं और त्वचा बहुत आसानी से इसे सोख लेती हैं।
जैतून का तेल, बच्चों के लिए जैतून का तेल बहुत फायदेमंद होता हैं। इससे बच्चों की त्वचा स्वस्थ और कोमल रहती हैं। साथ हीं साथ इस तेल से बच्चों को कोई नुकसान नहीं होता हैं। अगर आप प्रतिदिन जैतून के तेल से बच्चे की मालिश करते हैं तो इससे बच्चे की हड्डियां मजबूत होगी तथा बच्चे का त्वचा स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा। इसलिए आप अपने बच्चे को जैतून के तेल से मालिश कर सकते हैं।
बादाम का तेल, दरअसल बादाम के तेल में विटामिन इ की मात्रा भरपूर होती हैं जो बच्चे के लिए लाभदायक साबित होती हैं। बादाम का तेल हड्डियों को मजबूत करता हैं तथा त्वचा को संपूर्ण सुरछा देने का काम करता हैं। इससे बच्चों को अच्छी नींद आती हैं तथा बच्चा खुद को स्वस्थ और ऊर्जामान महसूस करता हैं। इसलिए आप अपने बच्चे को बादाम के तेल से मालिश कर सकते हैं।
कैस्टर ऑयल, ठंडे के दिनों में बच्चे की त्वचा रूखी और बेजान हो जाती हैं। जिससे बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इस समय आप अपने बच्चों को नहाने से पहले कैस्टर ऑयल से मालिश कर सकते हैं। इससे आपके बच्चे की त्वचा में नमी आ जाएगी और उनका त्वचा कोमल और मुलायम रहेगा। आप कैस्टर ऑयल को हमेशा नहाने से पहले लगाए। ये ज्यादा फायदेमंद साबित होगा और बच्चों की हड्डियां भी मजबूत होगी।
0 comments:
Post a Comment