गर्भधारण के बाद शरीर में होते हैं 5 बड़े बदलाव, जानिए

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला गर्भधारण करती हैं तब उनके शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। बिना जानकारी के महिलाएं इस बदलाव को देख कर थोड़ा चिंतित भी हो जाती हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे बदलाव के बारे में जो बदलाव लगभग सभी गर्भवती महिला को होती हैं। इस बदलाव के बारे में सभी महिलाओं को जानना चाहिए ताकि महिलाएं खुद का ख्याल रख सकें। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भधारण के बाद शरीर में होते हैं 5 बड़े बदलाव। 
बार बार यूरिन आना, जब कोई महिला गर्भधारण करती हैं जब उनके शरीर के किडनी पर जोड़ पड़ता हैं और किडनी शरीर में मौजूद प्रोटीन को ठीक से फिल्ट्राईज नहीं कर पाता हैं। जिसके कारण महिलाओं को बार बार यूरिन करने की इच्छा होती हैं। यह एक नॉर्मल समस्या हैं इससे महिलाओं को चिंतित होने की कोई ज़रूरत नहीं हैं। जैसे जैसे महिलाओं के गर्भ में भूर्ण का विकास होता हैं वैसे वैसे ये समस्या खुद समाप्त हो जाती हैं। लेकिन अगर आपको ये परेशानी ज्यादा दिख रही हैं तो आप डॉक्टर की सहायता ले सकते हैं। 

कमर में दर्द, गर्भधारण करने के बाद जैसे जैसे महिलाओं का वजन बढ़ता हैं वैसे वैसे रीढ़ की हड्डियों पर जोर पड़ता हैं। जिसके कारण कमर में दर्द होने लगता हैं। इस दर्द के कारण कभी कभी महिलाएं अस्वस्थ महसूस करती हैं। गर्भधारण करने के बाद लगभग सभी महिला के शरीर में ये बदलाव होता हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं व्यायाम कर सकती हैं और कैल्शियम युक्त आहार का सेवन कर सकती हैं। ये समस्या महिलाओं के शरीर में हमेशा घटता बढ़ता रहता हैं। 

बाल झड़ना, गर्भधारण करने के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनिक बदलाव होते हैं। जिसके कारण महिलाओं का बाल झड़ने लगता हैं और बालों का रंग भी उदास हो जाता हैं। महिलाओं को इस बदलाव से चिंता नहीं करनी चाहिए। ये समस्या धीरे धीरे खुद ठीक हो जाती हैं। ऐसे इस समस्या से बचने के लिए महिलाएं संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन कर सकती हैं। इससे स्वास्थ भी अच्छा रहेगा और शरीर में कोई परेशानी नहीं होगी।  

पाचन क्रिया में परेशानी, जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तब उसके शरीर में पानी की कमी होने लगती हैं। जिसके कारण महिला का पाचन तंत्र प्रभावित होता हैं। इससे महिलाओं को उल्टी और मितली आने की समस्या होती हैं। ये समस्या दो से तीन महीने के बाद खुद ठीक हो जाती हैं। महिलाओं को इस दौरान ज्यादा पानी पीना चाहिए और साथ हीं साथ उन्हें नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। इससे पाचन तंत्र रहता हैं तथा उल्टी होने की समस्या में भी कमी आती हैं। 

स्किन में बदलाव, गर्भवती होने के बाद महिलाओं के त्वचा में खिंचाव उत्पन होने लगता हैं। जिसके कारण स्किन सफेद और भूरे होने लगते हैं। महिलाओं के स्किन में ये बदलाव बढ़ता रहता हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं विटामिन इ ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे स्किन स्वस्थ रहेगा तथा स्किन में होने वाले ये बदलाव कुछ कम जायेगे। 


0 comments:

Post a Comment