हेल्थ डेस्क: आज के इस भाग दौड़ की जिंदगी में चलते चलते इंसान के पैरो में थकान की समस्या जन्म ले लेती हैं। इस समस्या के कारण कभी कभी पैरो में सूजन आ जाता हैं तो कभी कभी पैरो की हड्डियों में दर्द की समस्या बनी रहती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जिन उपाय को अपना कर आप पैरो की थकान को दूर कर सकते हैं तथा अपने शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद बना सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की पैरो की थकान दूर करने के 5 घरेलू उपाय।
1 .अगर आपके पैरो में थकान होती हैं तो आप शाम के समय हल्के गुनगुने पानी में नमक डाल कर अपने पैरो को धोएं। इससे आपके पैरो के थकान दूर हो जाएंगे तथा आपके पैरो में शक्ति आएगी। क्यों की पैरो को गुनगुने पानी से धोने पर पैरो की मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरीकों से काम करने लगता हैं। जिसके कारण इंसान को पैरो की थकान से छुटकारा मिल जाता हैं।
2 .पैरो की थकान को दूर करने के लिए दूध का सेवन सबसे लाभदायक माना जाता हैं। अगर आपके पैरो में थकान की समस्या होती हैं तो आप रात को सोते समय दूध में हल्दी डाल कर उसका सेवन करें। इससे आपके पैरो का थकान दूर हो जाएगा तथा हड्डियों में ताकत आएगी। इतना ही नहीं इस घरेलू उपाय से आपका शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा तथा शरीर में किसी भी प्रकार को कोई परेशानी नहीं होगी।
3 .अगर लंबे समय तक चलते रहने से आपके पैरो में थकान की समस्या होती हैं तो आप ग्रीन टी का सेवन करें। क्यों की ग्रीन टी में टैनिन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं। जो पैरो में थकान की समस्या को दूर करती हैं। साथ ही साथ इसके सेवन से शरीर में एनर्जी आती हैं और शरीर का कोलेस्ट्रॉल भी बर्न होता हैं। इसलिए आप दिन में दो बार इसका सेवन कर सकते हैं।
4 .पैरों की थकान को दूर करने के लिए आप अजवाइन के काढ़ा का सेवन कर सकते हैं। एक कप पानी में एक चमच अजवाइन, आधा चमच हल्दी और थोड़ा सा नमक मिलकर इसे गर्भ करें। इसके बाद इस काढ़ा का सेवन करें। इससे आपके पैरो उत्पन थकान की समस्या तुरंत दूर हो जाएगी तथा पैरो के दर्द और सूजन से भी राहत मिलेगा। इस घरेलू उपाय को आप दिन में एक बार जरूर आजमाएं।
5 .कई बार पैरो में दर्द और थकान की समस्या शरीर में पानी की कमी के कारण होता हैं। इससे पैरो में सूजन आ जाती हैं और हल्का हल्का दर्द बना रहता हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप थोड़ी थोड़ी देर पर ठंडा पानी का सेवन करें। आप चाहे तो नींबू पानी या नारियल पानी का भी सेवन कर सकते हैं। ये भी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
0 comments:
Post a Comment