एरो इंडिया शो में छा गया राफेल

डेस्क: भारत में राफेल विमान को लेकर भले हीं तमाम विवाद और बहस चल रहा हो लेकिन बुधवार के दिन बेंगलुरू में एरो इंडिया शो के दौरान राफेल आकर्षण का केंद्र बना रहा हैं। जब इस विमान ने जब उड़न भरी तो देखने वाले लोगों की धड़कने थम गयी। इस राफेल विमान ने आसमान में कुछ शानदार करतब दिखाएँ। इतना हीं नहीं इस विमान ने इस शो के दौरान शानदार युद्ध कौशल का भी प्रदर्शन किया।

भारत ने फ़्रांस से 36 राफेल विमाओं की खरीद से लिए समझौता किया हैं। एरो शो में भाग लेने के लिए तीन राफेल विमान भारत आया हुआ हैं। इसमें से दो विमान बुधवार के दिन अपने युद्ध कला का कौशल दिखाया। जिससे देख सभी लोग आश्चर्चकित रह गए। 

इस एरो शो के दौरान थल सेना, वायु सेना और जल सेना के सेना प्रमुख उपस्थित थे।इस एरो शो में कई तरह के युद्धक विमान को शामिल किया गया हैं। इस शो में जगुआर, तेजस, सुखोई विमाओं को भी शामिल किया गया हैं। लेकिन इन सभी विमानों के बीच सभी लोगों की दिलचश्पी राफेल विमान में सबसे ज्यादा दिख रही हैं। 

0 comments:

Post a Comment