हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके दांतों में से खून आने की समस्या होती हैं। यह समस्या धीरे धीरे बीमारी का भी रूप ले लेता हैं। जिसके कारण इंसान के मसूड़ों में सूजन आ जाती हैं और दर्द भी दर्द करने लगता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे इस समस्या से छुटकारा पाने के कुछ उपाय के बारे में की अगर आप ये उपाय करते हैं तो आपके दलों से खून निकलने की समस्या दूर हो जाएगी। साथ हीं साथ आपका दांत स्वास्थ्य और सेहतमंद रहेगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .अगर आपको दांत में से खून निकलता हैं तो आप पानी को गर्म कर लें और उस पानी में नमक डाल कर दिन में कम से कम तीन बार कुल्ला करें। इससे खून आने की समस्या से आराम मिलेगा तथा धीरे धीरे ये समस्या समाप्त हो जाएगी। साथ हीं साथ दांत में होने बाला दर्द भी दूर हो जायेगा और आपका मसूड़ा स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा।
2 .मसूड़ों में से खून आना विटामिन सी की कमी से होता हैं। इस कमी को दूर करने के लिए आप खट्टे फलों का सेवन करें। इससे ये समस्या धीरे धीरे समाप्त हो जाएगी तथा आपका मसूड़ा भी स्वस्थ रहेगा। खट्टे फलों के लिए आप नारंगी और नींबू का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपका स्वास्थ भी अच्छा रहेगा तथा पेट में गैस की भी समस्या नहीं होगी।
3 .दांतों में कैल्शियम की कमी के कारण मसूड़ों पर जोड़ पड़ने लगता हैं। जिसके कारण दांतों से खून आने की समस्या उत्पन हो जाती हैं। इस समस्या के समाधान के लिए आप दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके दांत मजबूत होंगे तथा खून आने की समस्या भी दूर हो जाएगी। साथ हीं साथ दूध के सेवन से शरीर भी स्वास्थ रहेगा।
4 .लौंग के तेल से मसूड़ों को मालिस करने से इंसान का मसूड़ा स्वस्थ रहता हैं तथा इससे दांतों से खून आने की समस्या भी दूर हो जाती हैं। साथ हीं साथ अगर दांतों में दर्द रहता हैं या मसूड़ों में सूजन रहती हैं तो ये समस्या भी दूर हो जाती हैं। इसलिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये दांतों के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता हैं।
5 .बेकिंग सोडा जिसका इस्तेमाल आप केक बनाने के लिए करते हैं। उसके इस्तेमाल से आप दांतों से खून आने की समस्या को दूर कर सकते हैं। बेकिंग सोडा में एंटी बेक्टेरियल गुण होता हैं जो मसूड़ों को स्वस्थ बनाता हैं। आप दिन में एक बार बेकिंग सोडा से दांत साफ़ कर सकते हैं। इससे मुंह से बदबू आने की समय भी दूर हो जायेगा और दांत से खून भी नहीं आएंगे।

0 comments:
Post a Comment