हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो वो गर्भावस्था में यहीं चाहती हैं की उसके गर्भ में पल रहा बच्चा सेहतमंद रहें ताकि जन्म के बाद उसका विकास ठीक तरीकों से हो सके। इसके लिए महिलाएं कई तरह के आहार का भी सेवन करती हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे पौष्टिक आहार के बारे में जिन पौष्टिक आहार के सेवन हर गर्भवती महिला को करना चाहिए। इससे माँ के साथ साथ बच्चा भी स्वस्थ रहता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था में करें इन 5 पौष्टिक आहार का सेवन, बच्चा रहेगा सेहतमंद।
बादाम का सेवन,गर्भावस्था में गर्भवती महिलाओं को बादाम का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए। इससे गर्भ में पल रहा बच्चा सेहतमंद रहता हैं तथा बच्चे के विकास में कोई बाधा नहीं आती हैं। क्यों की बादाम में फाइबर, मेग्नेशियम और कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती। जिससे महिला के शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल होता हैं। साथ हीं साथ इससे शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता हैं। जिससे महिला के शरीर में कोई भी परेशानी उत्पन नहीं होती हैं।
सेब का सेवन, गर्भावस्था में सेब का सेवन गर्भवती महिला के लिए सबसे ज़रूरी माना जाता हैं। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास में कोई बाधा नहीं आती हैं और बच्चा स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं। साथ हीं साथ सेब गर्भवती महिला के दिल को स्वस्थ रखने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करता हैं। इसलिए गर्भावस्था में महिला को सेब का सेवन करना चाहिए। महिलाएं चाहें तो दिन में तीन से चार बार एक एक सेब का सेवन कर सकती हैं।
दाल का सेवन, गर्भावस्था में दाल का सेवन सबसे लाभकारी पौष्टिक आहार माना जाता हैं। महिलाएं मसूर के दाल, मुंग का दाल, बीन्स का दाल आदि का सेवन कर सकती हैं। इसमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा भरपूर होती हैं जो महिला के साथ साथ गर्भ में पल रहे बच्चे को स्वस्थ और सेहतमंद रखती हैं। इससे बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास ठीक तरीकों से होता हैं और बच्चा स्वस्थ रहता हैं।
साबुत अनाज, गर्भवती महिला को गर्भावस्था में साबुत अनाज का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। ये गर्भवती महिला के लिए सबसे फायदेमंद पौष्टिक आहार माना जाता हैं। क्यों की साबुत अनाज में कैल्शियम, प्रोटीन, फोलिक एसिड के साथ साथ ओमेगा 3 की मात्रा भी मौजूद होती हैं। जिससे महिलाओं को तनाव और डिप्रेशन से राहत मिलती हैं। जिसके कारण गर्भ में बच्चा का विकास ठीक तरीकों से होता हैं और बच्चा सेहतमंद रहता हैं।
पालक, गर्भावस्था में पालक सबसे फायदेमंद पौष्टिक आहार होता हैं। क्यों की पालक में आयरन के साथ साथ फोलिक एसिड की मात्रा मौजूद होती हैं। जो गर्भ में विकसित हो रहे बच्चे को बीमार होने बचाता हैं। अगर आप प्रतिदिन पालक का सेवन करते हैं तो आपका बच्चा सेहतमंद रहेगा तथा उसके शरीर में किसी भी प्रकार के बीमारी होने के चांस काम जाएंगे। साथ हीं साथ पालक के सेवन से गर्भवती महिलाओं के शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता हैं।
0 comments:
Post a Comment