गर्भावस्था में आयरन की कमी महिलाओं के लिए होता है खतरनाक, जाने कारण

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में कई चीजों की कमी होती हैं। उनमे से एक होता हैं आयरन की कमी। इस कमी के कारण महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इसलिए आयरन की कमी को खतरनाक माना जाता हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे की आखिर क्या कारण हैं की गर्भावस्था के समय आयरन की कमी गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक होता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 

एनीमिया की बीमारी, गर्भावस्था में आयरन की कमी होने से महिलाओं के ब्लड में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण रूक जाता हैं। जिसके कारण शरीर में एनीमिया की बीमारी जन्म ले लेती हैं। इससे महिला के साथ साथ उसके गर्भ में पल रहा शिशु अस्वस्थ हो जाता हैं और महिलाओं को सांस लेने भी में परेशानी होती हैं। साथ हीं साथ इस बीमारी के कारण ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा में भी कमी आने लगती हैं। इसलिए गर्भवती महिला को समय समय पर अपने ब्लड की जांच कराते रहना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

शरीर में थकान, आयरन की कमी के कारण गर्भावस्था के समय महिलाओं के शरीर में थकान की समस्या उत्पन हो जाती हैं तथा महिलाएं खुद को ऊर्जाहीन और थका थका महसूस करती हैं। उनका मन भी किसी काम में नहीं लगता हैं। जिससे कारण महिलाओं के दिमाग में स्ट्रेस आने लगता हैं और हड्डियों में दर्द की समस्या जन्म ले लेती हैं। इसलिए गर्भावस्था के समय गर्भवती महिला को आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए ताकि उनके शरीर में आयरन की कमी ना हो। 

रक्तचाप की समस्या, गर्भावस्था में आयरन की कमी से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अस्थिर हो जाता हैं। जिसके कारण महिलाओं के शरीर में रक्तचाप की समस्या जन्म ले लेती हैं। कुछ महिलाओं का रक्तचाप कम जाता हैं तो कुछ महिलाओं का रक्त चाप बढ़ जाता हैं। ये महिलाओं के लिए खतरनाक माना जाता हैं। इससे गर्भ में पल रहे शिशु के विकास में बाधा आती हैं। इसलिए गर्भावस्था के समय महिलाओं को अपने ब्लड का चेकअप कराते रहना चाहिए। 

इम्यून सिस्टम कमजोर, गर्भावस्था में आयरन की कमी महिलाओं के लिए खतरनाक होता हैं। इससे महिलाओं के शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता हैं। जिसके कारण महिलाओं में संक्रमण या बीमारी होने के चांस बढ़ जाते हैं। इसलिए गर्भावस्था में महिलाओं को ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जिसमे आयरन की मात्रा सबसे अधिक पायी जाती हो। इससे महिलाओं का शरीर भी स्वस्थ रहेगा और शरीर में आयरन की कमी नहीं होगी। 

एनर्जी की कमी, गर्भावस्था में आयरन की कमी होने से महिलाओं का शरीर कमजोर हो जाता हैं तथा गर्भवती महिला के शरीर में एनर्जी की कमी हो जाती हैं। जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु के विकास पर पड़ता हैं। इससे शिशु का शारीरिक और मानसिक विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं तथा महिलाएं खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं। गर्भवती महिला के शरीर में एनर्जी की कमी के कारण कभी कभी बच्चा समय से पहले हो जाता हैं जो माँ के साथ साथ बच्चे के लिए भी खतरनाक माना जाता हैं। 

0 comments:

Post a Comment