हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला बच्चे की प्लानिंग कर रही होती हैं तो उसके मन में ये सवाल बना रहता हैं की वो किस लक्षण से ये पता लगा सकती हैं की वो गर्भवती हैं या नहीं। आज इसी संदर्भ में अमेरिकन हेल्थ और मेडिसीन के शोधकर्ताओं के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे गर्भवती होने के शुरूआती लक्षण के बारे में की शरीर का कौन सा लक्षण गर्भवती होने का इशारा करता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की ये है गर्भवती होने के 5 शुरूआती लक्षण, महिलाएं जरूर जानें।
1 .जल्दी-जल्दी टॉयलेट जाना, डेली मेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार अमेरिकन हेल्थ और मेडिसीन के शोधकर्ताओं ने एक शोध को करने के बाद बताया की जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तब महिलाओं का किडनी ज्यादा सक्रिय हो जाता हैं। जिसके कारण महिलाओं को जल्दी जल्दी टॉयलेट जाने का मन करता हैं। महिलाएं पहले की तुलना में ज्यादा टॉयलेट जाती हैं। ये गर्भवती होने के शुरूआती लक्षण होते हैं। ऐसी लक्षण दिखने पर महिलाओं को डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
2 .अचानक सिर दर्द, शोधकर्ताओं ने बताया की गर्भवती होने के बाद महिलाओं के शरीर में ब्लड वॉल्यूम बढ़ जाता हैं। जिसके कारण महिलाओं को अचानक से सिर दर्द की समस्या होने लगती हैं। ये समस्या गर्भवती होने के शुरूआती लक्षण के होते हैं। यह समस्या धीरे धीरे खुद समाप्त हो जाती हैं। शोधकर्ताओं का कहना हैं जी जब किसी महिला के शरीर में अचानक से ऐसा होता हैं तो उसे एक बार डॉक्टर की सहायता से जांच करा लेनी चाहिए।
3 .मितली और उल्टी आना, जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तब उसके शरीर में कई तरह के हार्मोनिक परिवर्तन होते हैं। इस हार्मोनिक परिवर्तन के कारण महिलाओं को मितली और उल्टी की समस्या होती हैं। इससे महिलाओं के शरीर में कमजोरी आ जाती हैं और महिलाएं खुद को अस्वस्थ महसूस करती हैं। ये लक्षण गर्भवती होने के शुरूआती लक्षण होते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार जब गर्भाशय में भूर्ण का विकास होने लगता हैं तब मितली और उल्टी की समस्या होती हैं।
4 .शरीर का तापमान अधिक, अमेरिकन हेल्थ और मेडिसीन के शोधकर्ताओं का कहना हैं की जब कोई महिला गर्भवती हो जाती हैं तब उसके शरीर का तापमान अक्सर सामान्य से अधिक हो जाता हैं। साथ हीं साथ महिलाओं के मूड में भी परिवर्तन होने लगता हैं। महिलाओं को खाना खाने का मन नहीं करता हैं। ये लक्षण गर्भवती होने के शुरूआती लक्षण में से एक होते हैं। महिलाओं को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि महिलाएं खुद का ख्याल रख सके।
5 .यूरिन में पीलापन, शोधकर्ताओं का कहना हैं की जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तब महिलाओं के गर्भाशय में भूर्ण का विकास होने लगता हैं। इससे शरीर में प्रोटीन का लेवल बढ़ जाता हैं। जिसके कारण यूरिन में पीलापन और झाग बनने लगता हैं। लेकिन ये समस्या कभी कभी खान पान के कारण भी होता हैं। इसलिए महिलाओं को एक बार डॉक्टर से जांच करा लेनी चाहिए की वो गर्भवती हैं या नहीं।
0 comments:
Post a Comment