डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो प्यार में जीत या हार होना शुक्र और चन्द्रमा की स्थिति पर निर्भर करना हैं। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र और चन्द्रमा की स्थिति मजबूत हो तो उसे प्यार में जीत मिलती हैं और अगर कुंडली में शुक्र और चन्द्रमा अनुकूल न हो तो प्यार में हार होती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे 23 जून के प्रेम राशिफल के बारे में की इस दिन प्यार में मिलेगी जीत या होगी हार। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, शास्त्रों के अनुसार 23 जून के दिन मेष, सिंह और धनु राशि की कुंडली में शुक्र और चन्द्रमा की स्थिति सबसे मजबूत नजर आ रही हैं। जिसके कारण इस राशि के लोगों को प्यार में जीत मिल सकती हैं। इनके प्रेम संबंधों में गहराई आ सकती हैं। इस राशि के जातक एक खूबसूरत प्रेम जीवन का आनंद ले सकते हैं। इनका प्रेम संबंध और भी मजबूत हो सकता हैं। पति पत्नी के रिश्तों में नयापन देखने को मिल सकता हैं। सूर्यदेव की आराधना करना आपके लिए शुभ रहेगा।
वृष, कन्या और मकर राशि, पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण 23 जून के दिन शुक्र और चन्द्रमा की स्थिति वृष, कन्या और मकर राशि की कुंडली में अनुकूल नजर नहीं आ रही हैं। जिनके कारण इन्हे प्यार में हार मिल सकती हैं। इस राशि के जातक अपने जीवनसाथी या लव पार्टनर से दूर हो सकते हैं। इनके प्रेम जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन हो सकती हैं। इस दिन आप खुद को शांत रखने की कोशिश करेंगे तथा अपने पार्टनर पर विश्वास को बनाये रखें। सूर्यदेव को जल अर्पित करना आपके लिए शुभ रहेगा।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व की राशि होने के कारण 23 जून के दिन मिथुन, तुला और कुंभ राशि की कुंडली में चन्द्रमा और शुक्र इनके अशुभ भाव में निवास कर रहा हैं। जिसके कारण इस राशि के लोगों को प्यार में हार मिल सकती हैं। इनका जीवनसाथी इनसे रूठ सकता हैं। इनके प्रेम जीवन में अशांति आ सकती हैं। इनका कोई क़रीबी दोस्त इन्हे बदनाम करने की कोशिश कर सकता हैं। इस दिन आप प्रेम जीवन से जुड़ा कोई भी फैसला सोच समझकर लें। सूर्यदेव का दर्शन करना आपके लिए शुभ रहेगा।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, शास्त्रों के अनुसार 23 जून के दिन कर्क, वृश्चिक और मीन राशि की कुंडली में शुक्र और चन्द्रमा मजबूती के साथ निवास कर रहा हैं। जो इनके प्रेम जीवन के लिए एक अच्छा संकेत हैं। इस राशि के लोगों को प्यार में जीत मिल सकती हैं तथा इनकी किस्मत अचानक से बदल सकती हैं। इस राशि के लोग एक सफल प्रेम जीवन का आनंद ले सकते हैं। इनके प्रेम संबंधों में आने वाली समस्या दूर हो सकती हैं। इनके सपने सच हो सकते हैं। सूर्यदेव की कृपा इनके प्रेम जीवन पर बनी रहेगी।
0 comments:
Post a Comment