हेल्थ डेस्क: जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भवती होने के तुरंत बाद महिलाओं के शरीर में बहुत सी चीजों की कमी होने लगती हैं। इन कमी के बारे में सभी महिलाओं को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि महिलाएं खुद का ख्याल रख सके। आज जानने की कोशिश करेंगे उन चीजों के कमी के बारे में जिन चीजों की कमी गर्भवती होने के बाद महिलाओं के शरीर में होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की गर्भवती होने के बाद शरीर में होती है इन तीन चीजों की कमी।
1 .आयरन की कमी, जब कोई महिला गर्भवती होती है तो गर्भवती होने के बाद महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी हो जाती हैं। क्यों की गर्भवती होने के बाद जब महिलाओं के गर्भ में भूर्ण का विकास होने लगता हैं तब उसे ब्लड की ज़रूरत होती हैं। जिसके कारण शरीर में आयरन की कमी हो जाती हैं। इसलिए गर्भवती होने के बाद सभी महिलाओं को प्रतिदिन आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए ताकि आयरन की इस कमी से छुटकारा मिल सके।
2 .पानी की कमी, गर्भवती महिलाओं के शरीर में जब भूर्ण का निर्माण होने लगता हैं तब महिलाओं के शरीर में पानी की कमी हो जाती हैं। जिसके कारण महिलाओं को उल्टी और मितली की समस्या होती हैं। साथ ही साथ महिलाओं के पेट में गैस बनने लगते हैं। इसलिए गर्भवती होने के बाद महिलाओं को भरपूर पानी का सेवन करना चाहिए ताकि शरीर में होने वाले पानी की कमी को रोका जा सके।
3 .कैल्शियम की कमी, जब कोई महिला गर्भवती हो जाती हैं तब उनके शरीर में कैल्शियम की कमी होती हैं। क्यों की गर्भ में भूर्ण के विकास के लिए कैल्शियम की ज़रूरत सबसे अधिक होती हैं। जिसके कारण महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती हैं। इसलिए सभी महिलाओं को गर्भवती होने के बाद कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करना चाहिए ताकि शरीर में होने वाले कैल्शियम की इस कमी को दूर किया जा सके।
0 comments:
Post a Comment