धर्म डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो प्रेम विवाह करना चाहते हैं। लेकिन उनकी कुंडली में मंगल और शनि भारी हो जाता हैं। जिसके कारण उनके प्रेम विवाह में बाधाएं आने लगती हैं और इंसान प्रेम विवाह करने में असफल हो जाता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे मंत्र के जाप के बारे में जिस मंत्र के जाप से आप प्रेम विवाह में सफलता प्राप्त कर सकते हैं तथा प्रेम विवाह करने में सफल हो सकते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
प्रेम विवाह करने के मंत्र जाप :
ॐ क्लीं कृष्णाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा:
केशवी केशवाराध्या किशोरी केशवस्तुता,
रूद्र रूपा रूद्र मूर्ति: रूद्राणी रूद्र देवता।
शास्त्रों के अनुसार प्रेमी प्रेमिका को राधा-कृष्ण के मूर्ति के सामने 108 बार इन मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए। सिर्फ तीन महीनों के भीतर ही आपको प्रेम विवाह में सफलता मिलने लगेगी। साथ ही साथ आपके प्रेम विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएगी। आपका प्रेम जीवन भी खुशहाल रहेगा।
इन बातों का रखें ध्यान :
1 .इन मंत्रों का जाप करते समय मन में किसी तरह के संदेह को न लायें और सच्चे मन से इसका उच्चारण करें।
2 .आप इस उपाय करते समय गोपनीयता बनाएं रखें तथा इसके बारे में किसी को भी ना बनाएं।
3 ,ये उपाय करते समय ये मनन करते रहें कि श्रद्धा और विश्वास से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
4 .प्रेम विवाह की बीच आने वाली किसी भी बाधा को मिटाने के लिए तथा उसे जल्द सिद्ध करने के लिए इस मंत्र का जाप सच्चे मन और भक्ति के साथ करें।

0 comments:
Post a Comment