हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से कपल ऐसे हैं जो बच्चे की प्लानिंग तो करते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण उनका पार्टनर जल्दी गर्भवती नहीं हो पाता हैं। जिससे वो लोग उदास हो जाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी बातों के बारे में जिन बातों का ध्यान रख कर आप जल्दी गर्भवती हो सकती हैं और आपको माँ बनने का भी सुख मिल सकता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .अगर कोई महिला गर्भवती गर्भवती होना चाहती हैं तो उसे सबसे पहले अपने फिटनेस और सेहत पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए महिलाओं को रोजाना सुबह के समय मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए तथा सुबह की डाइट में आयरन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन डी, फोलिक एसिड और विटामिन सी युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। क्यों की इससे महिलाओं के बच्चेदानी में उच्च गुणवत्ता वाले अंडे का निर्माण होता हैं। जिससे महिलाएं जल्दी गर्भवती हो जाती हैं।
2 .कुछ महिलाओं के शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म ले लेती हैं। जिन बीमारियों के कारण महिलाओं को गर्भवती होने में काफी परेशानी होती हैं। इसलिए महिलाओं को डॉक्टर की सलाह से ब्लड टेस्ट करानी चाहिए। इससे उन्हें अपने शरीर की सारी जानकारी मिल जाएगी तथा उन्हें माँ बनने में आ रही परेशानी दूर हो जाएगी।
3 .अगर कोई महिला बच्चे की प्लानिंग कर रही हैं। तो उसे ओवुलेशन चक्र के दौरान शारीरिक संबंध बनाना चाहिए। पीरियड्स खत्म होने के 14 से 18 दिन बाद महिलाओं के शरीर में ओवुलेशन चक्र प्रारंभ होता हैं। इस समय महिलाओं के शरीर में उच्च गुणवत्ता वाले अंडे मौजूद होते हैं। जिससे महिलाएं जल्दी गर्भवती हो जाती हैं और उन्हें माँ बनने में ज्यादा परेशानी नहीं होती हैं। इसलिए सभी महिलाओं को इस बातों का ख्याल रखना चाहिए।
0 comments:
Post a Comment