खून की कमी होने से ब्लड कैंसर का खतरा, शोध में हुआ खुलासा

आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके शरीर में खून की कमी हैं। जो उनके हेल्थ के लिए बेहद खतरनाक हैं। कुछ दिन पहले कुछ एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ की खून की कमी होने से इंसान के शरीर में ब्लड कैंसर होने के चांस बढ़ जाते हैं और इंसान अस्वस्थ महसूस करने लगता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की क्या खून की कमी होने से ब्लड कैंसर का खतरा होता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
शोध, डेलीमेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार कोलंबिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 3500 लोगों पर एक शोध करने के बाद खुलासा किया की शरीर में खून की कमी होने पर ब्लड कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता हैं। क्यों की खून की कमी होने से शरीर में मौजूद ब्लड सेल्स कमजोर हो जाते हैं। साथ ही साथ इनकी गुणवत्ता में भी कमी आने लगती हैं। जिससे ब्लड कैंसर सेल्स एक्टिव होने लगता हैं और इंसान ब्लड कैंसर की समस्या से ग्रसित हो सकता हैं। 

शोधकर्ताओं ने बताया की शरीर में ब्लड की कमी से और भी कई तरह की बीमारियां एक्टिव हो जाती हैं। जो इंसान के हेल्थ को प्रभावित करती हैं। इससे इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति ख़राब हो जाती हैं और इंसान खुद को अस्वस्थ और ऊर्जाहीन महसूस करता हैं। 

इस शोध को करने के लिए कोलंबिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 3500 लोगों का ब्लड सैम्पल लेकर इनपर कई दिनों तक शोध किया। जिससे इस बात का खुलासा हो पाया हैं। शोधकर्ताओं ने बताया की इन बीमारियों से बचने के लिए सभी व्यक्ति को समय समय पर ब्लड टेस्ट कराना चाहिए ताकि ब्लड की सही स्थिति के बारे में जानकारी मिल सकें। 

0 comments:

Post a Comment