साइंस डेस्क: हम सभी लोग जानते हैं की शून्य की खोज भारत में हुयी हैं और इसकी खोज आर्यभट्ट ने किया हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की और बाकि नम्बरों (1 से 9) की खोज किसने की। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की उन नम्बरों (1 से 9) की खोज किसने की। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
बता दें कि 1 – 9 नम्बरों की खोज अरब के लोगों द्वारा की गई थी। जो कि भारत में हुई शुरुआती कुछ खोज से प्रेरित थी। आज जो विश्व भर में गिनती उपयोग में है तथा हम जो भी उपयोग कर रहे हैं, वह Arabic Numeral System ही है।
हालांकि इन अरब वालों की खोज भारत से प्रेरित थी, इसलिए इस सिस्टम को Hindu – Arabic Numeral System भी कहा जाता है। आज पूरी दुनिया में इसी नंबर सिस्टम का उपयोग किया जाता हैं।
विश्व भर में फैलाया गया यह Number System सबसे पहले भारत में पहली शताब्दी से लेकर चौथी शताब्दी के बीच की गई थी। भारत में तब यह खोज तत्कालीन भारतीय गणितज्ञों द्वारा की गई थी। आपको बता दें की यह भारत में खोजा ज़रूर गया। लेकिन अन्य हिस्सों में नही फैल सका था। हालांकि भारत में जो नम्बर सिस्टम खोजी गयी थी, वह 1- 9 में बीच अलग-अलग नही था। बल्कि उस सिस्टम में तीन अंको को एक अंक ही पढा जाता था। जैसे कि 830, 825 इत्यादि ।
इसके बाद 9वीं शताब्दी में अरब के गणितज्ञों ने इसे Adopt कर लिया। बाद में खोज के बाद नंबर को बताने के लिए 9 अलग- अलग प्रतीक का उपयोग किया गया। इसके बाद यह अरब से यूरोप पहुंचा, जहां इस Hindu – Arabic Numeral System को और बेहतर ढंग से गढ़ा गया तथा 14वीं शताब्दी आते-आते तक यह विश्व भर में फैल गया।
0 comments:
Post a Comment