ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी कांग्रेस को दी गई जानकारी में कहा कि उसने भारत को 1 अरब डॉलर यानी करीब 7100 रुपये की एमओडी-4 नेवी तोपों को बेचने के फैसले को मंजूरी दी है। अब भारत बहुत जल्द अमेरिका से तोपें खरीद सकता हैं।
आपको बता दें की इन्हें युद्धक जहाजों, ऐंटी-एयरक्राफ्ट और किनारे पर बमबारी करने में सक्षम जहाजों पर तैनात किया जाएगा। इन तोपों का इस्तेमाल युद्ध पोतों तथा युद्धक विमानों के खिलाफ और तटों पर बमबारी के लिए किया जाता है और इससे भारतीय नौसेना की मारक क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी।
ट्रंप प्रशासन के नोटिफिकेशन के मुताबिक इन्हें BAE सिस्टम्स लैंड ऐंड आर्मामेंट्स ने तैयार किया है। इससे भारत की क्षमता में इजाफा होगा और नौसेना मौजूदा एवं भविष्य के खतरों से बेहतर ढंग से निपटने में सक्षम होगी। इससे अमेरिका और भारत के रिश्तों में मजबूती आएगी। कुछ जानकारणों का कहना हैं की ये अमेरिका के द्वारा लिया गया एक बड़ा फैसला हैं।
बीते तीन सालों में भारत ने करीब 5.67 अरब डॉलर के रक्षा समझौते किए हैं। लोकसभा में रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच 21 रक्षा सौदे हुए हैं। जो दोनों देशों के रिश्तों को दिखाते हैं।
ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से भारत की ताकत में और बढ़ोतरी हो सकती हैं। बता दें कि 8 अक्टूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पैरिस में पहला राफेल जेट सौंपा था। 4 राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप मई 2020 में भारत आएगी। इससे भारतीय वायुसेना की ताकत और ज्यादा बढ़ जाएगी।
0 comments:
Post a Comment