शोध- इस दुनिया में प्रतिदिन कई तरह के शोध किये जातें हैं ताकि लोगों को इसके बारे में सही जानकारी मिल सके और उनके जीवन की परेशानी दूर हो सके। कुछ दिन पहले हुए एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ की बॉयफ्रेंड के कपङे पहने पर लड़कियों का मेंटल स्ट्रेस कम हो जाता हैं तथा लड़कियां खुद को सेहतमंद महसूस करती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी की रीसर्च के मुताबिक कोई भी चीज जिसमें पार्टनर जैसी महक होती है उससे स्ट्रेस, अकेलापन और घबराहट दूर होती है। इससे लड़कियों का मेंटल स्ट्रेस भी कम जाता हैं। इसलिए सभी लड़कियों को रात में सोते समय अपने बॉयफ्रेंड का कपड़ा पहना चाहिए। ये उनके हेल्थ के लिए लाभकारी हैं।
शोधकर्ताओं ने इस शोध को करने के लिए अलग-अलग महिलाओं को चुना और उन्हें तीन सेंट सूंघने के लिए दिए गए। इनमें एक अजनबी का था, दूसरा उनके बॉयफ्रेंड और तीसरा न्यूट्रल था। पार्टनर के कपड़े देने से पहले उनके बॉयफ्रेंड को 24 घंटे वही कपड़ा पहनने को दिया गया था ताकि इसमें उनकी महक समा जाए। इससे ये साबित हो पाया की बॉयफ्रेंड का कपड़ा महिलाओं को ज्यादा आकर्षित करता हैं तथा इससे उनकी मेंटल स्ट्रेस दूर हो जाती हैं।
इस स्टडी की लीड ऑथर Marlise Hofer ने एक स्टेटमेंट में बताया कि कई लोग अपने पार्टनर की शर्ट पहनते हैं या पार्टनर के दूर होने पर बेड पर उनकी वाली साइड पर सोते हैं। उन्हें यह पता नहीं होता कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं। हमारे नतीजों में यह सामने आया कि पार्टनर भले ही पास न हो उनकी महक भर से ही स्ट्रेस कम हो सकता है। साथ ही साथ ऐसा करने से अकेलापन भी दूर हो जाता हैं।
आपको बता दें की ये खबर स्टडी जर्नल ऑफ पर्सनैलिटी ऐंड सोशल साइकॉलजी पत्रिका में प्रकाशित हुयी थी। जिसमे इस शोध के बारे में छापा गया था।

0 comments:
Post a Comment