दुनिया डेस्क: इस दुनिया में बहुत से देश हैं जिनके पास परमाणु हथियार हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की किस देश के पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं और इस सूचि में भारत का स्थान किस जगह पर हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे परमाणु हथियारों के ताकत के बारे में की किस देश के पास कितना परमाणु हथियार हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
स्टॉकहोम के इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के मुताबिक, रूस के पास सबसे अधिक परमाणु हथियार है। वर्तमान समय में रूस के पास 6850 न्यूक्लियर बम हैं जबकि दूसरे नंबर पर अमेरिका का स्थान आता हैं। अमेरिका के पास 6450 न्यूक्लियर हथियार हैं जो रूस से करीब 400 कम हैं।
इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के मुताबिक इसके बाद फ्रांस और चीन का नंबर आता हैं। इन दोनों देश के पास क्रमश: 300 और 280 न्यूक्लियर हथियार हैं।
इंग्लैंड के पास जहां 215 न्यूक्लियर बम हैं, वहीं, पाकिस्तान के पास 140 से 150, भारत के पास 130 से 140 के बीच न्यूक्लिर बम होने का अंदाजा है। वहीं, इजरायल के पास 80 और नॉर्थ कोरिया के पास 10 से 20 न्यूक्लियर बम हैं।
परमाणु बम फायर करने की बात करें तो भारत पकिस्तान से कई गुना आगे हैं। भारत के पास अग्नि-5 मिसाइल है जिससे 5000 किमी की दूरी तय की जा सकती है। वहीं पाकिस्तान के पास शाहीन-3 है जिससे 2750 किमी तक की दूरी तक मार किया जा सकता है। जबकि चीन के पास 14,500 किमी तक दूरी तय करने वाली मिसाइल डोंगफेंग-41 है। पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा दूर तक परमाणु बम फायर करने वाली मिसाइल अमेरिका के पास हैं।
0 comments:
Post a Comment