लो ब्लड प्रेशर शरीर के तीन अंगों को पहुंचाता है नुकसान, रखें ध्यान

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो लो ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित हैं। इस समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं तथा उनकी सेहत ख़राब हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे शरीर के उन अंगों के बारे में जिन अंगों को लो ब्लड प्रेशर सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .ब्रेन को, लो ब्लड प्रेशर की समस्या सबसे ज्यादा ब्रेन को नुकसान पहुंचाता हैं। क्यों की लो ब्लड प्रेशर होने पर ब्रेन में ब्लड का सर्कुलेशन कम जाता हैं। जिससे ब्रेन के सेल्स कमजोर हो जाते हैं। जिसके कारण इंसान को चक्कर आना, उल्टी होना, सिर दर्द जैसी समस्या होने लगती हैं। इससे ब्रेन को नुकसान पहुंचता हैं। इसलिए लो ब्लड प्रेशर की समस्या को नजरअंदाज ना करें और ऐसी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

2 .आंख को, लो ब्लड प्रेशर आंखों को भी नुकसान पहुंचाता हैं। क्यों की लो ब्लड प्रेशर होने पर ब्रेन में जो समस्या होती हैं। उससे रेटिना की कार्य प्रणाली प्रभावित होती हैं। जिसके कारण आंखों से धुंधला दिखाई देने लगता हैं। साथ ही साथ आंखों में दर्द की भी समस्या जन्म ले लेती हैं। इसलिए समय समय पर अपने ब्लड प्रेशर की जांच कराएं तथा लो ब्लड प्रेशर को नजरअंदाज ना करें।

3 .ह्रदय को, दरअसल लो ब्लड प्रेशर होने पर ह्रदय में ब्लड का सर्कुलेशन सही तरीकों से नहीं होता हैं। जिसके कारण ह्रदय पर दवाब पड़ने लगता हैं और ह्रदय की कार्य प्रणाली प्रभावित होती हैं। इससे ह्रदय को नुकसान पहुंचता हैं तथा इंसान का ह्रदय कमजोर हो जाता हैं। इसलिए लो ब्लड प्रेशर इंसान के लिए खतरनाक साबित होता हैं। इस समस्या को भूलकर भी नजरअंदाज ना करें।

0 comments:

Post a Comment