जानिए भारत की सबसे खतरनाक मिसाइल अग्नि-5 की क्या है खासियत

साइंस डेस्क: आज के वर्तमान समय में सभी देश अपनी मिसाइल शक्ति को बढ़ाने में लगें हैं ताकि वो दुनिया में ताकतवर बन सके। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भारत के अग्नि-5 मिसाइल की खासियत के बारे में की इस मिसाइल की खासियत क्या हैं जो इसे दुनिया में सबसे खतरनाक बनाता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .अग्नि 5 से भारत इंटरकॉन्टिनेंटल बलिस्टिक मिसाइल (ICBM) क्लब में शामिल हो गया हैं। इस क्लब में अमेरिका, रूस, फ्रांस और चीन पहले से ही इस तरह की मिसाइलों से लैस हैं।  

2 .आपको बता दें की यह मिसाइल एक बार छूटी तो रोकी नहीं जा सकेगी। यह गोली से भी तेज चलेगी और 1000 किलो का न्यूक्लियर हथियार ले जा सकेगी। इसलिए इस एक खतरनाक मिसाइल माना जाता हैं। 

3 .इस मिसाइल से अमेरिका को छोड़कर पूरा एशिया, अफ्रीका और यूरोप भारत के दायरे में होगा। इस मिसाइल की मारक छमता 5000 किलोमीटर हैं। 

4 .अग्नि-5 भारत की सबसे लंबी दूरी की मारक मिसाइल हैं। यह वॉरहेड पर एक टन तक का परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं। 

5 .यह मिसाइल तीन स्टेज में मार करती हैं। पहला रॉकेट इंजन इसे 40 किलोमीटर की ऊंचाई तक ले जाएगा। दूसरे स्टेज में यह 150 किलोमीटर तक जाएगी। तीसरे स्टेज में यह 300 किलोमीटर तक जाएगी। कुल मिलाकर यह 800 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचेगी।

6 .यह मिसाइल यह 20 मिनट में पांच हजार किलोमीटर की दूरी तय कर लेगी और डेढ़ मीटर के टारगेट पर निशाना लगा लेगी। 

0 comments:

Post a Comment