हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में यौन संबंधी बीमारी बढ़ती जा रही हैं। जो महिला और पुरुष दोनों के लिए चिंता का विषय हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे यौन संबंधी बीमारी के लक्षण के बारे में की इस बीमारी के होने पर महिला और पुरुष के शरीर में कौन-कौन से लक्षण दिखाई देते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
पुरुषों में यौन रोगों के लक्षण :
मेडिकल साइंस के अनुसार पुरुषों में यौन रोगों के लक्षण आम तौर पर पेशाब में संक्रमण। पेशाब के दौरान दर्द होने, लिंग में सूजन, दाने और खुजली के रूप में हो सकते हैं। इसके अलावा अंडकोष में घाव और चकते होना भी इन लक्षणों में शामिल हैं।
आपको बता दें की अंडकोष में सूजन भी यौन रोगों के ही लक्षण हैं। इसके अलावा भी यौन रोगों के कई लक्षण हो सकते हैं। असुरक्षित यौन संबंधों की वजह से ही एड्स जैसी जानलेवा बीमारी भी होती है। पुरुषों को इससे सावधान रहना चाहिए। इससे बचने के लिए समय समय पर ब्लड की जांच कराते रहना चाहिए।
महिलाओं में यौन रोगो के लक्षण :
मेडिकल साइंस के अनुसार महिलाओं में यौन बीमारियों के लक्षण दर्द और शारीरिक संबंध बनाने के दौरान असहजता, पेशाब में दर्द, जलन और सूजन के तौर पर दिखाई देते हैं। ऐसे लक्षण यौन रोग के होते हैं। महिलाओं को इससे सावधान रहना चाहिए और ऐसा लक्षण दिखने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
योनी के आसपास घाव, चकते और दाने भी यौन संक्रमित बीमारियों के लक्षण होते हैं। इसमें योनी के आसपास खुजली भी प्रमुख लक्षण है। लगातार सफेद स्राव का स्राव होना भी यौन रोग के लक्षण हो सकते हैं।
आपको बता दें की भारत में सबसे ज्यादा यौन संक्रमण बीमारी एचपीवी है। यह संक्रमण त्वचा से त्वचा के स्पर्श से फैलता है। इन सभी यौन बीमारी का पता महिलाओं ब्लड टेस्ट के द्वारा लगा सकती हैं।
0 comments:
Post a Comment