हेल्थ डेस्क: आयुर्वेदिक विज्ञान में कई सारी ऐसी चीजें मौजूद हैं जिससे बीमारियों का प्राकृतिक रूप से इलाज किया जा सकता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे एक ऐसे चीज के बारे में जिससे बवासीर की समस्या को दूर किया जा सकता हैं। साथ ही साथ इससे शरीर के कई बीमारियों को भी दूर किया जा सकता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
सहजन :
बवासीर में सहजन का सूप पीना सबसे अधिक फायदेमंद होता है। इससे बवासीर की बीमारी दूर हो जाती हैं तथा पेट में बनने वाले कब्ज और बवासीर के दौरान होने वाले तेज दर्द से भी छुटकारा मिल जाता हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी के अलावा ये बीटा कैरोटीन, प्रोटीन और कई प्रकार के लवणों से भरपूर होता है। सहजन मैगनीज, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फाइबर से भरपूर होते हैं जो हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी साबित होता हैं।
इसके फायदे।
1 .एक रिसर्च की मानें तो सहजन के सूप के नियमित सेवन से सेक्सुअल हेल्थ बेहतर होती है। सहजन महिला और पुरुष दोनों के लिए समान रूप से फायदेमंद है। इससे शरीर की स्टेमिना में भी तेजी के साथ वृद्धि होती हैं। इसलिए आप इसका सेवन जरूर करें।
2 .आपको बता दें की सहजन का सूप पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने का काम करता है। इसमें मौजूद फाइबर्स कब्ज की समस्या नहीं होने देते है। इससे इंसान का पेट पूरी तरह से साफ़ हो जाता हैं।
3 .सहजन का सूप खून की सफाई करने में भी मददगार है। इससे खून की गंदगी दूर हो जाती हैं। साथ ही साथ खून साफ होने की वजह से चेहरे पर भी निखार आता है और त्वचा की खूबसूरती बनी रहती हैं।
4 .डायबिटीज में सहजन की सब्जी रामबाण साबित होता हैं। डॉक्टर डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए भी सहजन के सेवन की सलाह देते हैं।
5 .अस्थमा की शिकायत होने पर भी सहजन का सूप पीना फायदेमंद होता है। अगर आपको सर्दी-खांसी और बलगम की समस्या हैं तो आप इसका सेवन करें इससे आपको छुटकारा मिल जायेगा। साथ ही साथ आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

0 comments:
Post a Comment