अगर आप देश सेवा करना चाहते हैं तो RAW और IB सबसे अच्छा और बेहतर डिपार्टमेंट हैं। लेकिन बहुत लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं होती हैं की इसमें भर्ती कैसे होते हैं। जिसके कारण लोग चाह कर भी RAW और IB में अफसर नहीं बन पाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में की RAW और IB क्या हैं और इसमें अफसर कैसे बनते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
RAW :
आपको बता दें की रॉ का मुख्य काम भारत के बाहर नजर रखना होता है। रॉ देश का एक ऐसा अनुसंधान विंग है जिसे भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी भी कहते हैं। ये विदेशों पर नजर रख कर उनकी गतिविधियों का पता लगाती है। ये भारत के निति निर्माताओं और सेना को खुफिया सूचना देती है। ये दुनिया के बेस्ट खुफिया एजेंसियों में से एक हैं।
सिविल सेवा में कार्यरत उम्मीदवारों का चयन रॉ अफसर के लिए होता है। आप इसके द्वारा रॉ में अफसर बन सकते हैं।
IB :
आपको बता दें की आईबी देश की आंतरित खुफिया एजेंसी है जो गृह मंत्रालय की तरफ से काम करने वाली आईबी काउंटर आतंकवाद, वीआईपी सुरक्षा, काउंटर इंटेलिजेंस, देश के विरोध में चल रही गतिविधियों पर नियंत्रण का रखरखाव करती है। देश की आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करना आईबी के अंतर्गत आता है। देश को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों पर आईबी नजर रखती है।
आईबी के लिए सीधी भर्ती तो होती ही हैं साथ ही कुछ निश्चित विभागों से भी चयन होता है। इसके द्वारा आप आईबी में अफसर बन सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment