S-400 मिसाइल सिस्टम क्यों है इतना खतरनाक, जानकर हो जाएंगे हैरान

साइंस डेस्क: अमेरिका के धमकी के बाद भी भारत ने रूस से  S-400 मिसाइल सिस्टम को खरीदने की मंजूरी दे दी बहुत जल्द अब ये मिसाइल सिस्टम भारत के पास होगा और इसे भारतीय सेना में शामिल कर लिया जायेगा। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की  S-400 मिसाइल सिस्टम भारत के लिए क्यों ज़रूरी हैं और यह मिसाइल सिस्टम कितना खतरनाक हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1 .आपको बता दें की इस मिसाइल डिफेंस के द्वारा चार चरणों की सुरक्षा दी जाती है। इस पूरे सिस्टम में 4 तरह की मिसाइलों का प्रयोग किया गया है जो अलग-अलग दूरी की मारक क्षमता वाली हैं। इसी कारण  S-400 मिसाइल सिस्टम बेहद खतरनाक हैं। 

2 . S-400 की अधिकतम रफ़्तार 14 मैक यानी करीब 17000 किलोमीटर प्रति घंटा है। इतनी अधिक रफ्तार के कारण एस 400 की मिसाइलें अब तक की सर्वाधिक तेज विमानों के साथ साथ बहुत तेज गति से चल रही क्रूज मिसाइलों को भी मात दे सकती हैं। आपको बता दें अधिकतम बैलेस्टिक मिसाइलों की भी गति एस 400 के सामने मात खा सकती है। इसलिए इसे दुनिया का सबसे खतरनाक मिसाइल सिस्टम माना जाता हैं। 

3 .एस 400 अपने टारगेट को करीब 600 किलोमीटर की दूरी से ही पकड़ लेता है और एक बार में करीब 80 अलग-अलग टारगेट के साथ इंगेज कर सकता है। यह एक बार में करीब 160 मिसाइलों को नियंत्रित कर सकता है। एस 400 का रिस्पांस टाइम करीब 5 मिनट का है जो कि बहुत ही तेज है। इसलिए दुनिया इस मिसाइल से घबराती हैं। 

4 .एस 400 अमेरिका की पांचवी पीढ़ी की हवाई जहाज एफ 35 को भी मार गिरा सकता है। अमेरिका की एक पत्रिका द इकोनॉमिस्ट ने 2017 में एस 400 दुनिया का सबसे बेहतरीन मिसाइल डिफेंस सिस्टम कहा था। और बिल्कुल ऐसा ही हैं।   

0 comments:

Post a Comment