न्यूज डेस्क: सर्दियों के दिनों में इम्युनिटी को दुरुस्त रखना बहुत ज़रूरी होता हैं। क्यों की इम्युनिटी कमजोर होने से शरीर में बीमारी होने के चांस बढ़ जाते हैं और इंसान की सेहत ख़राब हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी चीजों के बारे में जो चीजें सर्दियों में आपके शरीर की इम्युनिटी को मजबूत रखेगी। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
अदरक।
सरदुयुओं में अदरक इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ शरीर को भी गर्म रखता है। इसमें प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम और आयोडिन जैसे तत्व अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। जिससे इंसान खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता हैं।
हल्दी।
हल्दी का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ वजन भी कम होता है। साथ ही साथ इससे शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाते हैं और इंसान खुद को सेहतमंद महसूस करता हैं। इसलिए सर्दियों में हल्दी को दूध में डाल कर उसका सेवन करें।
नींबू।
विटमिन सी से भरा होने के कारण यह फल तमाम तरह के संक्रमण से बचाता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।
लहसुन।
सर्दियों के दिनों में इम्युनिटी को दुरुस्त रखने में लहसुस का योगदान भरपूर होता हैं। इससे शरीर में ठंठ लगने की सम्भावना कम जाती हैं। इसलिए सर्दियों में आप इसका सेवन कर सकते हैं।
पालक।
पालक में प्रचूर मात्रा में विटामिन सी और ए पाया जाता है। पालक के नियमित सेवन करने से इम्यूनिटी ठीक रहती है और व्यक्ति जल्दी-जल्दी बीमार नहीं पड़ता है। साथ ही साथ इससे इंसान की सेहत अच्छी रहती हैं।

0 comments:
Post a Comment