न्यूज डेस्क: जो लोग RBI में नौकरी करना चाहते हैं। उनके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये भर्ती असिस्टेंट के 926 पदों पर होने जा रही हैं। आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2020 हैं।
पद का नाम : सहायक
पद की संख्या : 926
वेतनमान : 36091 / - (प्रति माह)
आयु सीमा।
RBI के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क।
जनरल / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी उम्मीदवारों के लिए- 450 रूपये
SC / ST / PWD / Ex-S कैंडिडेट के लिए- 50 रूपये।
योग्यता।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 50% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री और पीसी पर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान होना बेहद जरूरी है।
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा (टेंटेटिव) की तिथि : 14 और 15 फरवरी 2020
ऑनलाइन मुख्य परीक्षा (टेंटेटिव) की तिथि : मार्च 2020
चयन प्रक्रिया।
इन पदों पर चयन ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, ऑनलाइन मुख्य परीक्षा और भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) पर आधारित होगा।
उम्मीदवार वेबसाइट https://www.rbi.org.in/ के माध्यम से ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment