न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में दुनिया की जीतनी भी बड़ी कंपनी हैं उन सभी कंपनी में महिलाएं काम करती हैं। धीरे धीरे महिलाओं की आबादी में वृद्धि भी हो रही हैं और कंपनियां उन्हें ज्यादा मात्रा में जॉब दे रही हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भारत के उस कंपनी के बारे में जिस कंपनी में सबसे ज्यादा महिला कर्मचारी काम करती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
आपको बता दें की हांगकांग आधारित ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने 76 लिस्टेड टॉप भारतीय कंपनियों के बीच सर्वे किया, जिसमें कई मजेदार बातें सामने आईं। सीएलएसए के सर्वे में शामिल 76 भारतीय कंपनियों में से सबसे ज्यादा कर्मचारी टीसीएस और कोल इंडिया में काम करते हैं। इन दोनों ही कंपनियों के पास 3,00,000 से अधिक लागों का स्थाई स्टाफ है।
ब्रोकरेज फर्म ने सर्वे में यह भी पता लगाया है कि महिलाओं को काम देने के मामले में टीसीएस सबसे आगे हैं।जिसमें 34 फीसदी कर्मचारी महिलाएं हैं। हालांकि, फीसदी के लिहाज से इंफोसिस आगे है। इस कंपनी में 36 फीसदी महिला कर्मचारी हैं।
सीएलएसए के सर्वे में एक और मजेदार बात निकल कर आमने आई कि किस कंपनी की सालाना वित्तीय रिपोर्ट सबसे लंबी है। इस मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे रही, जिसकी सालाना रिपोर्ट 460 पन्नों की रही।
इस सर्वे के अनुसार अपनी कर्मचारियों के हाइक का खुलासा करने वाली कंपनियों के मामले में महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे पीछे हैं। वित्त वर्ष 2017 में कंपनी के कर्मचारी की औसत सैलरी वृद्धि -1.5 फीसदी रही। यानी की इस कंपनी के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने की बजाय कम हुई है।

0 comments:
Post a Comment