ये हैं भारत के सबसे कम उम्र के प्रोफ़ेसर, देखें इनकी डिग्री

न्यूज डेस्क: भारत देश में कई तरह के ऐसे होनहार छात्र हुए हैं जिन्होंने देश और दुनिया में भारत को अपनी एक अलग पहचान दिलाया हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भारत के सबसे कम उम्र के प्रोफ़ेसर के बारे में जो बहुत कम उम्र में ही आईआईटी जैसे संस्थान के प्रोफ़ेसर बनें। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
तथागत तुलसी। 
सबसे कम उम्र में आईआईटी के प्रोफ़ेसर बनने वाले बिहार के लाल तथागत तुलसी भारत के सबसे कम उम्र के प्रोफ़ेसर हैं। इन्होने मंत्र 23 साल की उम्र में आईआईटी मुंबई के प्रोफ़ेसर बनें। वो आईआईटी मुंबई में भौतिकी के प्रोफ़ेसर थे। फिलहाल ख़राब स्वास्थ्य की वजह से वो पिछले चार सालों से छुट्टी पर हैं। 

तथागत तुलसी की डिग्री :
आपको बता दें कि तथागत तुलसी भारत के सबसे कम उम्र में आईआईटी में प्रोफ़ेसर बनने वाले व्यक्ति हैं। 
उन्होंने सबसे कम उम्र में दसवीं, BSC, MSC की डिग्री हासिल की है। 

महज 22 साल की उम्र में तथागत तुलसी ने IISC बैंगलुरु से पीएचडी की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद वो कम उम्र में ही आईआईटी के प्रोफेसर बन गएँ थे। उनकी कामयाबी को आज भी पूरी दुनिया गर्व के साथ याद करती हैं। वो काफी साल से आईआईटी मुंबई में भौतिकी के प्रोफ़ेसर के रूप में काम कर रहे थे। फिलहाल तथागत तुलसी पटना में ही रह रहे हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार सबसे कम उम्र में आईआईटी के प्रोफेसर बनने वाले तथागत तुलसी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे है। उन्हें मुंबई का क्लाइमेट सेट नहीं कर रहा हैं। इसको लेकर उन्होंने संस्थान से ट्रांसफर करने की मांग भी की थी। उन्होंने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए आईआईटी दिल्ली  ट्रांसफर करने की मांग की, परन्तु कोई प्रावधान नहीं होने के कारण तबादला नहीं हो सका। 

0 comments:

Post a Comment