दुनिया के इन राष्ट्रपतियों व प्रधानमंत्रियों को मिल चुकी है सजा-ए-मौत

न्यूज डेस्क: कुछ दिन पहले पाकिस्तान के पू्र्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को फांसी की सजा सुनाई गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं की इस दुनिया में इससे पहले भी कई देश के राष्ट्रपतियों व प्रधानमंत्रियों को फांसी की सजा सुनाई गयी हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन राष्ट्रपतियों व प्रधानमंत्रियों के बारे में जिन्हे  सजा-ए-मौत मिल चुकी हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
आयन एंटोन्सक्यू। 
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान साल 1940 से 1944 तक वह रोमानिया के प्रधानमंत्री रहे। तानाशाही शासन के दौरान वह खुद प्रधानमंत्री के साथ-साथ विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री के पद पर भी बने रहे। विश्व युद्ध के बाद आयन को युद्ध अपराधों, शांति भंग करने और राजद्रोह का दोषी ठहराया गया और मौत की सजा सुनाई गई।

जुल्फिकार अली भुट्टो। 
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे जुल्फिकार अली भुट्टो को साल 1979 में पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद उन्हें फांसी पर लटका दिया गया था। इसमें उस समय के सैन्य शासक जिया उल हक का हाथ माना जाता है। 

डोबरी बोझिलोव। 
द्वितीय विश्व युद्ध के समय बोझिलोव प्रधानमंत्री थे और उन्होंने जर्मन के साथ मिलकर काम किया, उनके बारे में यह कहा जाता है कि वो युद्ध के दौरान उनकी कठपुतली बन गए थे। इन्हे भी सजा-ए-मौत दी गयी थी। 

सद्दाम हुसैन। 
5 नवंबर 2006 को सद्दाम हुसैन को मौत की सजा सुनाई गई। इसके बाद उसे उत्तरी बगदाद के खदीमिया इलाके के कैंप जस्टिस में फांसी दे दी गई थी। 

0 comments:

Post a Comment