हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो खर्राटे लेते हैं। जिसके कारण आस पास के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे अचूक दवा के बारे में जो आपके घर में मौजूद हैं। इससे आप खर्राटे की समस्या को जड़ से दूर कर सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
पुदीने की तेल :
सोने से पहले पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदें डालकर गरारे करें। ऐसा करने से नाक के छिद्रों की सूजन कम होती है और सांस लेने में आसानी होगी। साथ ही साथ इंसान को खर्राटे की समस्या से छुटकारा मिल जाता हैं।
जैतून के तेल :
खर्राटे की समस्या को दूर करने के लिए आप रात को सोने से पहले शहद के साथ इसका सेवन करें। ये फायदेमंद साबित होगा तथा खर्राटे से संबंधित सभी प्रकार की परेशानी ठीक हो जाएगी।
घी :
घी खर्राटों को रोकने के लिए कारगर उपायों में से एक माना गया है। रात को सोने से पहले घी को गुनगुना कर लें और ड्रॉपर की सहायता से इसकी एक-दो बूंदों को नाक में डालें। इससे खर्राटे संबंधित परेशानी दूर होती हैं।
इलायची :
रोज सोने से पहले गुनगुने पानी में इलायची या इसका पाउडर मिलाकर पिएं। ऐसा रोज करने से खर्राटे की समस्या दूर होती है।
हल्दी वाला दूध :
रोज सोने से आधा घंटा पहले हल्दी वाला दूध पीकर सोने से खर्राटे की समस्या से आराम मिलता है। साथ ही साथ इससे इंसान का शरीर सेहतमंद रहता हैं।

0 comments:
Post a Comment