न्यूज डेस्क: अगर आप बिहार कर्मचारी आयोग के परीक्षा 2014 के रिजल्ट का इंतजार कर रहें थे तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने शुक्रवार को इंटर स्तरीय संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2014 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें 11 हजार रिक्तियों के अनुपात में पांच गुना अधिक अभ्यर्थियों का कोटिवार रिजल्ट हैं। आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
कैसे देखें रिजल्ट।
आयोग की वेबसाइट bssc.bih.nic.in पर जा कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
आपको बता दें की पेपर लीक प्रकरण के कारण पहले इसकी परीक्षा रद्द हुई, फिर चार साल बाद 2018 में परीक्षा ली गई और अब विज्ञापन निकाले जाने के छह दिन बाद रिजल्ट जारी किया गया है। आयोग का दावा है कि ओएमआर शीट के मूल्यांकन के लिए अद्यतन तकनीक का सहारा लिया गया है। अब मुख्य परीक्षा के लिए आयोग जल्द ही तिथि जारी करेगा। पिछले महीने अभ्यर्थियों ने इस रिजल्ट के प्रकाशन को लेकर जमकर हंगामा किया था।

0 comments:
Post a Comment