जानिए अरविंद केजरीवाल के जीवन से जुड़ी 5 महत्वपूर्ण बातें

न्यूज डेस्क: आज अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आज इसी विषय में दिल्ली में लगातार 3 बार तक मुख्यमंत्री बनें रहने वाले केजरीवाल के जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे। ताकि लोगों को इसके बारे में सही जानकारी हो सके। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
अरविंद केजरीवाल के जीवन से जुड़ी 5 महत्वपूर्ण बातें। 
1 .आपको बता दें की अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी खड़गपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली हैं। डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने टाटा स्टील में नौकरी भी की हैं। 

2 .केजरीवाल सिविल सर्विस की तैयारी के लिए टाटा स्टील की नौकरी छोड़ दी। उन्होंने 1993 में सिविल सेवा परीक्षा पास की और भारतीय राजस्व सेवा में शामिल हो गए।

3 .1993 में मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान उनकी मुलाकात अपनी साथी आईआरएस अधिकारी सुनीता से हुई। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद केजरीवाल की पोस्टिंग दिल्ली में हुई। साल 1995 में उन्होंने सुनीता से शादी कर लिया।

4 .केजरीवाल किताब पढ़ने के साथ शतरंज खेलने के शौकीन हैं। अरविंद केजरीवाल को बहुत ही अच्छा स्केचिंग करने आता हैं। उन्हें स्केचिंग का इतना शौक था कि वे जो भी चीज देखते उसका चित्र बना देते थे। 

5 .केजरीवाल ने सामाजिक और आरटीआई कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई। सूचना के अधिकार को लागू कराने में केजरीवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आरटीआई एक्ट के लिए 2006 में केजरीवाल को रमन मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

0 comments:

Post a Comment